कला में होती है रूचि
वृषभ राशि वाले लोग प्रायः कलाप्रिय, भक्त, सहानुभूतिपूर्ण, दयालु प्रकृति वाले और अच्छे प्रेमी होते हैं, ये परिवर्तन पसंद करते हैं। वृषभ राशि वाले व्यक्ति चतुर होते हैं और अपने मन की बात का आसानी से पता नहीं लगने देते। ये जो भी काम हाथ में लेते हैं पूरा करके ही दम लेते हैं। नेत्रों को सुंदर लगने वाली वस्तुओं पर मुग्ध रहते हैं। परिश्रम को विशेष महत्व देते हैं। ये हर चीज के सर्वोत्तम रूप को पाना चाहते हैं चाहे प्रेम हो या भोजन।