धर्म/ज्योतिष

Shani 2024: नए साल में शनि और गुरु तीन राशियों पर करेंगे कृपा, धन दौलत से भर जाएगा घर, मिलेगी अपार सफलता

नया साल 2024 कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कुंभ समेत तीन राशियों पर शनि और गुरु दोनों की कृपा होगी। इससे इनको खूब धनलाभ होगा और सफलता भी मिलेगी। लेकिन कैसे, यह जानने के लिए पढ़ें कौन हैं वे लकी राशियां..

less than 1 minute read
Nov 21, 2023
नए साल 2024 में इन तीन राशियों पर होगी गुरु और शनि की कृपा

इस वजह से होगा तीन राशियों को लाभ
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि अभी कुंभ राशि में हैं और देवगुरु बृहस्‍पति 1 मई को दोपहर 2.39 बजे मेष राशि से वृषभ राशि में आ जाएंगे। तीन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है तो बृहस्‍पति मई माह में आपकी राशि में गोचर करेंगे। ये बेहद शुभ ग्रह हैं, इसके कारण अगर अब तक आपके काम नहीं बन पा रहे थे तो अब वो बनने शुरू हो जाएंगे। इस समय आप नया व्‍यापार भी शुरू कर सकते हैं और आपकी आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसे लेकर आप काफी प्रसन्‍न महसूस करेंगे। आपके रिश्‍तों में मधुरता आएगी और रिश्‍ते में आपकी कोशिशें रंग लाएंगी।


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी मई में गुरु गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय सिंह राशि वालों को करियर में असीम सफलताएं मिलेंगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्‍त होंगे। इस समय गुरु के प्रभाव से आपको लाभ कमाने का मौका मिलेगा। इस समय आपने जो कुछ भी सीखा है, उसकी मदद से आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं। इस समय आपको हर तरफ से फायदा मिलेगा।


कुंभ राशि
शनि अगले साल 2024 में कुंभ राशि के लोगों पर कृपा बरसाएंगे। इस समय शनि देव आपको लाभ के कई अवसर दिलाएंगे और आप इन अवसरों का सही तरह से उपयोग भी कर पाएंगे। आपको इस अवधि में चारों दिशाओं से लाभ प्राप्‍त होगा। ऐसा माहौल रहेगा कि कुंभ राशि के लोग प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप पर गुरु की भी कृपा होगी। गुरु और शनि के प्रभाव से आपको अपने जीवन में अपार सफलता मिलेगी।

Updated on:
16 Dec 2023 11:59 am
Published on:
21 Nov 2023 12:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर