
Shani Uday Effect
Shani Uday Astrological Prediction: शनि उदय छह मार्च 2023 को होने वाला है। इस ग्रहीय बदलाव की घटना से विभिन्न राशि के जातकों पर तो असर पड़ेगा ही, देश दुनिया पर भी इसके प्रभाव महसूस किया जाएगा। इस बीच प्रसिद्ध ज्योतिषियों ने शनि उदय का दुनिया पर पड़ने वाले प्रभाव (Shani Uday Effect ) का आकलन किया है। आइये जानते हैं कि इस घटना का क्या असर पड़ सकता है।
न्याय पालिकाः शनि देव कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं, यह घटना न्यायपालिका में सकारात्मक बदलाव लाएगी। इससे भारत की न्यायपालिक मजबूत होगी। इस घटना के असर के संकेत कुछ पहले से नजर आने लगेंगे, कुछ देशों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग सकता है। नफरत फैलाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए नए कानून बनाए जा सकते हैं।
व्यापारः ज्योतिषियों के अनुसार शनि उदय से दुनिया भर की आटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी देखने को मिल सकती है, स्टील, पेट्रोलियम और खनन क्षेत्र में भी ग्रोथ देखने को मिलेगी। भारत दक्षिण पूर्वी देशों को व्यापार के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। रोजगार आदि को लेकर पश्चिमी देशों से भारत के संबंध मजबूत हो सकते हैं।
महंगाई और जीवनः बढ़ती कीमतों पर लगाम के लिए भारत सरकार कुछ प्रयास कर सकती है, लेकिन इसके बावजूद हो सकता है हालात में ज्यादा सुधार न हो। प्रदूषण को लेकर जागरूकता बढ़ सकती है, सरकार भी कुछ कदम उठा सकती है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोत्साहित करने के कदम उठाए जा सकते हैं। पूरी दुनिया में लोगों का झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा।
shani uday 6 march 2023: ज्योतिष में ग्रहों की गणना के अनुसार 31 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में अस्त हुए शनि के कुंभ राशि में उदय का काउंट डाउन शुरू हो चुका है (Shani Uday 2023 March 6)। अब शनि देव होली से महज एक दिन पहले यानी छह मार्च 2023 को सोमवार को रात 11.36 बजे कुंभ राशि में उदित होंगे।
Updated on:
02 Mar 2023 08:33 pm
Published on:
02 Mar 2023 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
