Hindi News / Shani Uday: शनि उदय से जागेगी इनकी किस्मत, इन पर बरसेगा धन, होगी तरक्की
Shani Uday: शनि उदय से जागेगी इनकी किस्मत, इन पर बरसेगा धन, होगी तरक्की
अपनी राशि कुंभ में अस्त शनि देव छह मार्च 2023 उदय होने वाले (shani uday 6 march 2023) हैं। इस दिन से कर्म के हिसाब से फल देने वाले शनि देव (Shani Dev) प्रभावी हो जाएंगे, इससे अच्छे कार्य करने वाले व्यक्ति को उम्मीद के मुताबिक अच्छे परिणाम मिलेंगे, वहीं जो व्यक्ति कर्म नहीं करेगा या खराब काम करेगा उसको उसी के अनुरूप फल मिलेगा । होली 2023 से पहले (shani uday before holi) शनि उदय 2023 कई राशि के जातकों की सोई किस्मत जगा देगा। उनको धन लाभ होगा और थोड़ा कम मेहनत पर भी भोग्योदय के कारण तरक्की होगी।
shani uday 6 march 2023: ज्योतिष में ग्रहों की गणना के अनुसार 31 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में अस्त हुए शनि के कुंभ राशि में उदय का काउंट डाउन शुरू हो चुका है (Shani Uday 2023 March 6)। अब शनि देव होली से महज एक दिन पहले यानी छह मार्च 2023 को सोमवार को रात 11.36 बजे कुंभ राशि में उदित होंगे। इससे शनि के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ने शुरू हो जाएंगे। हालांकि यह इस पर निर्भर करेगा कि शनि जातक की कुंडली में किस भाव में हैं। बहरहाल आइये जानते हैं कि शनि उदय से किन जातकों को होने वाला है फायदा।
वृषभः ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि उदय वृष राशि के ऐसे जातक के अनुकूल होने वाला है, जो मेहनत से अपना काम कर रहा है। शनि उदय से वृष राशि के जातक को भाग्य का साथ मिलेगा। इस राशि के जातक के अटके काम शुरू हो जाएंगे, धन लाभ का भी योग बनेगा।
सिंह राशिः ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और शनि देव का इनसे पिता-पुत्र का संबंध माना जाता है। इसलिए शनि उदय 2023 सूर्य की राशि सिंह के जातक पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। सिंह राशि के ऐसे जातक जो न्याय के रास्ते पर रहेंगे और अपना काम मेहनत से करेंगे। उन्हें शनि देव का साथ मिलेगा। ऐसे सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। इन जातकों के जीवन में धन की आवक बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनको कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों में भी राहत मिलेगी।
तुला राशिः शनि उदय 2023 तुला राशि के जातक के लिए भी लाभदायी है। दरअसल तुला राशि के स्वामी सुख समृद्धि के कारण शनि हैं और शनि-शुक्र में मित्रता है। इसलिए शनि उदय से शुक्र की राशि तुला के लिए भी सकारात्मक असर पड़ेगा। शनि उदय से तुला राशि के जातक को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी। कार्यस्थल की परेशानियां भी खत्म होंगी।
कुंभ राशिः कुंभ शनि देव की ही राशि है और इसी राशि में शनि उदय भी होने वाला है। इससे सबसे अधिक प्रभाव कुंभ राशि के जातक पर ही पड़ने वाले है। शनि उदय से कुंभ राशि के जातक को भाग्य का जबर्दस्त साथ मिलेगा। थोड़ी सी भी मेहनत अधिक फल दिलाएगी। खर्चों में बढ़ोतरी के बाद भी ऐसी आमदनी रहेगी कि आप को धन की चिंता नहीं रहेगी। निवेश से आपको खूब लाभ मिलेगा। किस्मत ऐसी जागेगी कि रूके काम भी पूरे हो जाएंगे। सेहत में भी सुधार होगा। इस राशि के जातक को शनि देव का स्मरण करना चाहिए, इससे भाग्य अधिकतम लाभ दिलाए।