31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mangal ka Rashi parivartan2023: मंगल का राशि परिवर्तन इन राशियों को देगा लाभ ही लाभ, तुला राशि के भाग्योदय का है समय

Mangal rashi parivartan 2023: इस लेख में हम बात कर रहे हैं मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन की। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं आखिर कब हो रहा है ग्रहों का गोचर और किन तीन राशियों पर बरसने वाली है हनुमान जी की कृपा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 2 Mar 2023, 5:33 PM IST

mangal_ka_mithun_rashi_me_pravesh.jpg

Mangal rashi parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना गया है। सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से पड़ता है। इस लेख में हम बात कर रहे हैं मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन की। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं आखिर कब हो रहा है ग्रहों का गोचर और किन तीन राशियों पर बरसने वाली है हनुमान जी की कृपा...

ये भी पढ़ें : Shani Pradosh Vrat 2023: शनि देव को प्रसन्न करने 4 मार्च को तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जरूर कर लें ये काम

मंगल गोचर 2023
हिन्दू पंचांग के मुताबिक मंगल ग्रह 13 मार्च 2023, सोमवार के दिन अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। वे प्रात: 4 बजकर 3 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस ग्रह गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में लाभ ही लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि
मंगल गोचर का शुभ प्रभाव तुला राशि पर पड़ेगा। इस अवधि में विदेश में पढ़ाई के रास्ते खुल सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही भाग्योदय के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Haldi Ke Upay: माथे के साथ ही शरीर के इस खास अंग पर भी जरूर लगाएं हल्दी का तिलक, फायदे कर देंगे हैरान

कन्या राशि
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में नई नौकरी मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। बिजनेस करने वालों को इस अवधि में प्रगति के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। उधार दिया गया पैसा इस अवधि में वापस मिल जाएगा। आर्थिक उन्नति भी मिलेगी।