
Energy Minister Picks Up Broom to Clean hospital (फोटो- Patrika.com)
MP News: अपनी कार्यशैली के लिए मशहूर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का ग्वालियर से एक रोचक वीडियो वायरल हुआ। मंत्री अचानक सोमवार सुबह सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर के आसपास गंदगी देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। और खुद झाड़ू और पोछा उठाकर साफ़ सफाई करने लगे। इस दौरान पास खड़े लोगों ने मंत्री का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अस्पताल में लगे वाटर कूलर की कपड़े से सफाई करते हुए नजर आ रहे है।
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्टाफ को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री स्वयं ही सफाई करने में जुट गए, जिससे वहां मौजूद स्टाफ में हडक़ंप मच गया। उन्होंने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अस्पताल के कर्मचारियों को फटकार लगाने के बाद मंत्री ने मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों से भी संवाद किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अस्पताल हम सभी का है, इसे साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। बताया गया कि ऊर्जा मंत्री रविवार को रविदास मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए थे और वहीं रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सोमवार सुबह सीधे सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अपरंपरागत दृष्टिकोण और सख्त कार्यशैली के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर सार्वजनिक सुविधाओं और सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करने के लिए औचक निरीक्षण करते हैं।ग्वालियर में, उन्होंने कई बार खुद सड़कों, नालियों और पब्लिक जगहों की सफाई की है। एक यादगार मौके पर, वह सफाई करने के लिए नाले में भी उतर गए थे। बिजली विभाग से जुड़े मामलों को लेकर भी उन्होंने सख्त रवैया अपनाया है। कस्टमर की शिकायतों का जवाब देते हुए, उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत समाधान के लिए निर्देश जारी किए। आम जनता के बीच, उन्होंने एक ऐसे मंत्री की इमेज बनाई है जो सिर्फ आदेश नहीं देते बल्कि खुद भी काम में एक्टिव रूप से हिस्सा लेते हैं। (MP News)
Published on:
30 Mar 2026 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
