18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन तीन राशियों पर 139 दिन तक बरसेगी शनि की कृपा, विदेश जाने का सपना होगा पूरा

Shani will move in reverse to give good luck, success promotion to you: उनकी इस उल्टी चाल का असर राशि चक्र की 3 राशियों पर सबसे ज्यादा नजर आएगा। इन्हें शनि से जुड़े हर काम में तरक्की मिलेगी, धन लाभ होगा। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी से जानें कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 19, 2023

shani_chalenge_ulti_chal_teen_rashiyan_hongi_malamal.jpg

Shani will move in reverse to give good luck, success promotion to you: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करता है। उदय होता है, अस्त होता है। अपनी चाल तक बदलता है, जैसे कभी उल्टा चलता है कभी सीधा। अब जल्द ही शनि देव अपनी चाल बदलने वाले हैं। वे इन दिनों अपनी राशि कुंभ में हैं और अगले 2 साल तक यहीं रहने वाले हैं। अभी वह मार्गी हैं यानी सीधी चाल चल रहे हैं। 5 जून को वे उल्टी यानी वक्री चाल चलेंगे। अपनी इस चाल में वे 139 दिन तक रहेंगे। उनकी इस उल्टी चाल का असर राशि चक्र की 3 राशियों पर सबसे ज्यादा नजर आएगा। इन्हें शनि से जुड़े हर काम में तरक्की मिलेगी, धन लाभ होगा। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी से जानें कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां...

मिथुन
शनि देव का उल्टी चाल चलना मिथुन राशि वालों के लिए भी लाभ देने वाला रहेगा। शनि इस राशि के नवें भाव में उल्टी चाल चलेंगे। वे 139 दिन यही चाल चलेंगे। ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय शानदार है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों का सपना पूरा हो सकता है। पिता के साथ संबंध सुधरेंगे।

तुला
शनि देव की उल्टी चाल तुला राशि वालों के लिए लाभ देने वाली रहेगी। शनि आपकी राशि के पांचवें भाव में उल्टी चाल चलेंगे। इस भाव में शनि 139 दिन तक रहने वाले हैं। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई खुश खबरी मिलेगी। संतान पाने के इच्छुक लोगों को भी जल्द खुशखबरी मिलेगी। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। शनि देव तुला राशि के चौथे भाव के स्वामी हैं। प्रॉपर्टी, रियल स्टेट और शनि से जुड़े काम करने वाले लोगों को शानदार सफलता मिलने का समय रहेगा।

धनु
इस राशि के लोगों के लिए शनि की उल्टी चाल शुभ फल देने वाली रहेगी। शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में हैं। यहां शनि पावरफुल हो जाते हैं। वहीं शनि आपकी राशि से 12 वें भाव के स्वामी हैं। इससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही, विदेश से किसी भी तरह जुड़े लोगों को भी इस समय लाभ होगा। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। इस अवधि में आप बचत करने में सफल होंगे।