1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र का गोचर- आज से बदल जाएगी इन तीन राशियों के लोगों की किस्मत, जीवन में आएगा मंगल

Shukra Gochar 2023 these 3 zodiac sign people get good luck and wealth venus transit in cancer today: शुक्र के कर्क राशि में जाकर मंगल से मिलने पर राशि चक्र की 3 राशियों को अगले 1 महीने तक संभलकर रहना होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन पर अपना अशुभ प्रभाव दिखाने मंगल से मिलने कर्क राशि में जा रहे हैं शुक्र...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 30, 2023

venus_transit_in_cancer_make_yuti_with_mars_impact_on_your_zodiac_sign.jpg

Shukra Gochar 2023 these 3 zodiac sign people get good luck and wealth venus transit in cancer today: आज ऐश्वर्य और वैभव का कारक माने जाने वाले शुक्र देव अपनी राशि बदल रहे हैं। वे 30 मई को चंद्रमा की और जलचर राशि कर्क में आ जाएंगे। वहां पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। ऐसे में कर्क राशि में जाते ही शुक्र की मंगल से मुलाकात होगी। शुक्र आज शाम 7 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में जाएंगे। शुक्र के कर्क राशि में जाकर मंगल से मिलने पर राशि चक्र की 3 राशियों को अगले 1 महीने तक संभलकर रहना होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन पर अपना अशुभ प्रभाव दिखाने मंगल से मिलने कर्क राशि में जा रहे हैं शुक्र...

तुला राशि
शुक्र के कर्क राशि में जाने का भाव तुला राशि के लोगों की राशि से दशम यानी दसवें भाव में होगा। इसलिए शुक्र का यह राशि बदलना आपके कार्यक्षेत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं रहेगा। आपको ऑफिस की राजनीति से बचकर रहना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके अपने कलिग्स के साथ ही संबंध खराब हो सकते हैं। ऐसा होना आपकी नौकरी के लिए मुश्किल का कारण बन सकता है। सीनियर ऑफिसर्स के साथ विनम्रता से पेश आएं तो बेहतर होगा। इस अवधि में आपके प्रमोशन में बाधा आ सकती है। बिजनेस करने वाले भी सतर्क रहें। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत पर भी इसका नेगेटिव इफेक्ट दिख सकता है।

धनु राशि
शुक्र का कर्क राशि में आना आपकी राशि से अष्टम यानी आठवें भाव में होगा। इससे आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बिगड़ सकती है। आपको चोरी छिपे खर्च करने की आदत से बचना चाहिए। जरूरत से ज्यादा खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। इस एक महीने के दौरान आपको किसी भी तरह के अनैतिक काम से बचना चाहिए। वरना मुश्किल झेलनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों से झगड़ा हो सकता है। परिवार के कारण तनाव बढ़ सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो पार्टनर के साथ संबंध खराब न करें। इस समय कहीं भी किसी भी तरह का निवेश न करें, यह आपको नुकसान दिलाने वाला साबित हो सकता है।

कुंभ राशि
शुक्र के कर्क राशि में जाने से आपके विरोधी सक्रिय होंगे। अगले एक महीने तक आप परेशान रहेंगे। जितनी मेहनत करेंगे, उतना उसका रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। आपके सहकर्मी ही आपके खिलाफ खड़े हो जाएंगे, साजिश भी रच सकते हैं। खराब स्थितियों से बचने के लिए अपने काम पर पूरा फोकस करें। सेहत के लिए भी समय अच्छा नहीं है। इसलिए सेहत को लेकर अलर्ट रहें। खर्च बढ़ जाएंगे, कंट्रोल करके चलें। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। बिजनेस करने वालों के सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। कोई संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है। इस एक महीने की अवधि में अपने आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रखें, तो बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: अगर आपने भी सपने में देखे हैं ये 5 जानवर, तो समझ जाएं, बदलने वाले हैं आपके दिन

Story Loader