3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Gochar 2023: शुक्र सिंह राशि में दिखाएंगे कमाल, तीन राशि के लोगों की चमकाएंगे किस्मत, देंगे तरक्की और धन दौलत

Venus Transit 2023: ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव का बड़ा महत्व है। ग्रहों की चाल बदलने से इनकी स्थिति में परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर गहरा असर डालता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत शुभ ग्रह माना जाता है, वह धन, वैभव, ऐश्वर्य, भोग, विलास के कारक हैं। इसलिए जब शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा, आइये जानते हैं शुक्र किस पर धन दौलत की वर्षा करने वाले हैं।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 02, 2023

leo.jpg

शुक्र का सिंह राशि में गोचर

वृषभ राशि
ज्योतिष के अनुसार शुक्र के सिंह राशि में गोचर का शुक्र की राशि वृष के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम आएंगे। इस दौरान वृष राशि वालों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। इस राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है, इस गोचर के शुभ प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधिकतर मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप किसी तरह के रचनात्मक काम से जुड़े हुए हैं तो इस अवधि में आपको विशेष लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है। इससे सूर्य की राशि सिंह के जातकों के लिए भी यह गोचर फायदेमंद होगा। सिंह में प्रवेश कर शुक्र इस राशि के जातकों को मनचाहे फल प्रदान करेंगे। इस राशि के लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी, आपकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आपके रूके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। शुक्र का गोचर सिंह राशि के अविवाहित लोगों को खुशखबरी देने वाला है। आपका विवाह तय हो सकता है, दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar: बुध के कन्या राशि में गोचर से वृष, मिथुन, वृश्चिक, धनु समेत ये राशियां होंगी मालामाल

तुला
शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं और ऐसे में शुक्र का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। शुक्र के सिंह राशि में गोचर से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। तुला राशि वालों को आमदनी के नये स्रोत मिलेंगे। शुक्र के तुला में गोचर से तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से भी अधिक मजबूत होगी। कारोबारियों के लिए भी यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।