8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Shani Ki Labh Drishti:  3 राशियों पर आज से पड़ेगी शुक्र और शनि की करामाती नजर, बदल जाएगी किस्मत, होगा बंपर लाभ

Shukra Shani Ki Labh Drishti: सुख समृद्धि के कारक शुक्र और कर्मफलदाता शनि की चाल 3 राशियों पर 22 नवंबर से ऐसी करामाती नजर डालने वाला है कि 3 राशियों की किस्मत बदल सकती है। इस लाभ दृष्टि से तीन राशियों को बंपर लाभ हो सकता है।

2 min read
Google source verification
Shukra Shani Ki Labh Drishti

Shukra Shani Ki Labh Drishti From 22 november: शुक्र शनि की लाभ दृष्टि

Shukra Shani Ki Labh Drishti: ग्रहों का गोचर और चाल सभी राशियों के जीवन में बड़ा असर डालता है, अब शुक्र और शनि की चाल से करामाती स्थिति बनाने वाला है।

दरअसल, 22 नवंबर से शुक्र और शनि एक-दूसरे से 60 और 300 डिग्री पर होंगे, यानी एक दूसरे से तृतीय और एकादश भाव में रहेंगे यानी ऐसी कोणीय स्थिति बनेगी, जिसे त्रिएकादश कोणीय संयोग या लाभ दृष्टि कहेंगे। इसका 3 राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ...

वृषभ राशि

शुक्र शनि की लाभ दृष्टि के प्रभाव से वृषभ राशि वालों की कार्यशैली निखरेगी। आप जिन योजनाओं को बना रहे हैं, उसे अमलीजामा पहनाने में सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश में हैं तो मनोकामना पूरी हो सकती है। सैलरी बढ़ सकती है। वृषभ राशि के व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। कारोबार बढ़ाने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ेंःBudh Ast: वक्री बुध 4 दिन बाद ही हो जाएंगे अस्त, बातचीत और स्वास्थ्य में गड़बड़ी होगी, 5 राशियों पर टूटेगा दुख का पहाड़, यहां जानें बचने के उपाय

तुला राशि

शुक्र शनि की लाभ दृष्टि तुला राशि वालों को आकस्मिक लाभ दिला सकता है। व्यक्तित्व निखरेगा, अवसर का लाभ उठाने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी पेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग, निवेश से लाभ और मनोकामना पूर्ति का संयोग बनेगा।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 22 November: सिंह और तुला राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

वृश्चिक राशि

शुक्र शनि की लाभ दृष्टि वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास और बढ़ाएगा। नेतृत्व कौशल बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। वाहन, लग्जरी आइटम और प्रॉपर्टी इस समय खरीद सकते हैं। इस समय बचत बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।07:05 PM