8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशि वालों में गजब की होती है सिक्स्थ सेंस, अपनी इस पावर से तुरंत भांप लेते हैं हर चीज

Zodiac Sign Astrology- सिक्स्थ सेंस पावर एक ऐसी शक्ति है जिसकी मदद से एक ओर जहां लोग भविष्य की घटनाओं को पहले ही भांप जाते हैं, वहीं ऐसे लोग अपनी इसी शक्ति के चलते जीवन में मात खाने से भी बच जाते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 06, 2023

sixth_sense_power_unlimited.jpg

,,

Zodiac Sign Astrology : ज्योतिष एक ऐसी विधा है जिसकी मदद से लोगों के बारे में कई बातें जानी जा सकती हैं, वहीं सिक्स्थ सेंस एक ऐसी पावर है जो व्यक्ति को दूसरों से अलग तो बनाती ही है साथ ही जीवन में आने वाली कई बुरी परिस्थितियों के आने से पहले ही व्यक्ति को सावधान कर उससे बचा भी लेती है। दरअसल ज्योतिष में राशियों के 12 चक्र हैं, जिन्हें हम राशि के नाम से जानते हैं। ऐसे में हर राशि का अपना एक खास स्वभाव तो होता ही है साथ ही कुछ दूसरों से अलग विशेषता भी होती है।

यही विशेषता या दूसरी राशियों से अलग तरह की पावर उस राशि के लोगों को अन्य राशि वालों से अलग करती है। ऐसे में हम आज आपको वह बात बतानेे जा रहे है जो सामान्यत: सुनने में कम ही आतीं हैं। आज हम कुछ ऐसी राशियों के लोगों के बारे में बताएंगे जिनके संबंध में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनके अंदर काफी ज्यादा मात्रा में सिंक्सेथ सेंस की पावर पाई जाती है।

इसी के चलते एक ओर जहां इन राशि के जातक किसी के भी मन की बात काफी आसनी से जान या समझ लेते हैं। तो वहीं अपनी सिक्स्थ सेंस की पावर के बदौलत ये लोग जीवन में कभी मात भी नहीं खा पाते। कारण ये अपनी इस सिक्स्थ सेंस के जरीये भविष्य में होने वाली घटनाओं को काफी हद तक पहले ही भांप लेते हैं।

इन राशियों में होती है विशेष सिक्स्थ सेंस पावर
वृश्चिक राशि- राशि चक्र की आठवीं राशि यानि वृश्चिक राशि को ज्योतिष में काफी खास माना जाता है, ऐसे में इस राशि के लोग मेहनती होने के साथ साथ बुद्धिमान भी होते हैं। वहीं किसी के द्वारा भी बोला गया झूठ ये चुटकियों मे ही पकड़ लेते हैं। इनकी सिक्स्थ सेंस के चलते इन्हें मूर्ख नहीं बनाना आसान नहीं होता। साथ ही सिक्स्थ सेंस की इसी शक्ति के कारण ये तुरंत ही जीवन में आने वाली परेशानियों को हल कर लेते हैं। इन्हें बहुत जल्द भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही इनके अंदर दैवीय शक्तियों के रूप में कुछ रहस्यमयी शक्तियां भी देखने को मिलती हैं।

धनु राशि- राशि चक्र की नवीं राशि यानि धनु राशि के लोगों का दिमाग बेहद तेज होता हैं। अपनी बुद्धिमानी के सामने ये सभी को पिछाड़ देते हैं। जहां तक सिक्स्थ सेंस की बात है तो इनमें ये पावर भी काफी मजबूत स्थिति में पाई जाती है। इसी के चलते ये भी ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को समय से पहले ही पहचान लेते हैं। इन्हें इस बात की भी काफी सटीक जानकारी आसानी से हो जाती है कि किसी के मन में क्या चल रहा है। इन लोगों को मात देना किसी भी राशि के लोगों के आसान नहीं होता, इन पर इनकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति की खास कृपा जीवन भर बनी रहती है।

मीन राशि- राशि चक्र की बारहवीं राशि यानि मीन राशि के लोगों पर भी इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति की विशेष रूप से मेहरबानी बनी रहती हैं। ये बेहद बुद्धिमान होने के साथ ही स्थितियों को पहले ही समझ लेने में सक्षम होते हैं। इनकी सिक्स्थ सेंस इतनी पावरफुल होती है कि ये इस बात का आसानी से पता लगा लेते हैं कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है, यहां तक की ये यह तक पता लगाने में सक्षम होते हैं कि सामने जा व्यक्ति बैठा है भविष्य में इनकी इससे बनेगी या नहीं। इसके अलावा ये यह भी जान लेते हैं कि भविष्य में इन्हें उस फलां काम में सफलता मिलगी या नहीं वो भी बिलकुल सटीक तरीके से। जिस कारण इनके मन के अनुसार इन्हें काम मिलने पर इनके असफल होने के चांस बिलकुल नगण्य हो जाते हैं। इसके साथ ही इन पर इश्वर की भी विशेष कृपा के चलते ये कई तरह की रहस्यमयी शक्तियों के भी स्वामी होते हैं।