Eclipse 2023: इस साल कितने ग्रहण लगेंगे, जानिए सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण की डेट

साल 2023 में दो सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। जानिए कौन सा ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

2 min read
Jan 08, 2023
ग्रहण 2023

Grahan खगोलीय घटना होती है पर भारतीय कैलेंडर में इसकी तिथियों की भी जानकारी रहती है। इसकी वजह है भारतीय काल गणना पद्धति में ग्रहों की गति का आकलन कर तिथियों का सटीक निर्धारण किया जाता है। इसलिए हिंदू पंचांगों में सालों पहले घटने वाली खगोलीय घटना भी कैलेंडर में दर्ज की जाती है। आइये जानते हैं 2023 में कब-कब Solar Eclipse और Lunar Eclipse लग रहा है।


Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) इस साल 5 मई 2023 को शुक्रवार के दिन रात 8.45 बजे लगेगा। यह Chandra Grahan 2023 उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण रात एक बजे समाप्त होगा। ऐसा हो सकता है कि यह भारत में न दिखाई दे।


साल का दूसरा चंद्र ग्रहणः इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 रविवार को 1.06 AM पर लगेगा। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण 2.22 AM पर समाप्त होगा। ( इसका अर्थ है यह चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर देर रात 12 बजे के बाद लगेगा, जब अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख बदल जाती है।)


पहला सूर्य ग्रहण(Solar Eclipse 2023): इस साल का पहला Sury Grahan 2023 अप्रैल महीने की 20 तारीख को लगेगा। सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक लगेगा। अनुमान है कि यह Solar Eclipse 2023 भारत में दिखाई नहीं देगा। अगर यह हमारे देश में दिखाई नहीं देता तो इसका सूतक काल हमारे यहां नहीं लगेगा, इससे यहां कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।


दूसरा सूर्य ग्रहणः इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगेगा। 2nd Sury Grahan 2023 के भी भारत में दिखाई देने की संभावना कम है। अगर ऐसा होता है तो इसका भी सूतक नहीं लगेगा।

इनका क्या कहना है: हिंदू पंचांगों में सूर्य ग्रहण की जो तिथि दी गई है, उस पर विज्ञान प्रसारक सारिका घारू कहती हैं कि यह सूर्य ग्रहण पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्द्ध में लग रहा है। इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

Updated on:
09 Jan 2023 09:17 am
Published on:
08 Jan 2023 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर