16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से सबसे ज्यादा प्रेमी जोड़े होंगे प्रभावित, प्यार में हो जाएगी चीनी कम

Sun Transit in Taurus effect on love life and career know about you: भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि सूर्य के इस गोचर का सबसे ज्यादा असर प्रेमी जोड़ों पर दिखाई देगा। प्यार में घुलती मिठास, कुछ कम पड़ती नजर आएगी, जिससे इन राशियों के कुछ लोग, पहले प्यार का पहला गम भी महसूस कर सकते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 15, 2023

surya_ke_gochar_se_badhegi_yuth_ki_mushkile.jpg

Sun Transit in Taurus effect on love life and career know about you: सूर्य ने आज 15 मई 2023 को वृष राशि में गोचर यानी सूर्य ने अपनी राशि बदल ली है। वे मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में आए हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसीलिए सूर्य का राशि बदलना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कोई भी ग्रह जब राशि बदलता है, तो इसका असर प्रकृति के साथ-साथ मानव जाति पर भी पड़ता है। यह शुभ या अशुभ हो सकता है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि सूर्य के इस गोचर का सबसे ज्यादा असर प्रेमी जोड़ों पर दिखाई देगा। प्यार में घुलती मिठास, कुछ कम पड़ती नजर आएगी, जिससे इन राशियों के कुछ लोग, पहले प्यार का पहला गम भी महसूस कर सकते हैं। वहीं सूर्य के इस गोचर का असर कुछ राशियों के लिए कॅरियर में संघर्ष बढ़ाने वाला साबित होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य से जानें सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से किन युवाओं का प्रेम चढ़ेगा परवान, किन्हें झेलनी होगी परेशानी...

मिल सकता है पहले प्यार का पहला गम
सूर्य गोचर का सबसे ज्यादा असर लव बड्र्स पर दिखाई देगा। खासतौर पर वे युवा जो पहली बार लव लाइफ जी रहे हैं, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका बड़ा कारण यह है कि सूर्य ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है और यह राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। लेकिन शुक्र इस समय मिथुन राशि यानी बुध की राशि में बैठा हुआ है। यानी सूर्य की राशि से एक राशि आगे, इसके चलते जो युवा प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए खुद जितना आगे बढ़ेंगे, उनके पार्टनर उन्हें इतना स्नेह या प्रेम नहीं दिखा पाएंगे, जिसकी वे उम्मीद या अपेक्षा करेंगे। कहने का मतलब यह है कि आपका पार्टनर प्रेम के मामले में आपकी उम्मीदों के मुताबिक खरा नहीं उतर पाएगा। विशेष रूप से मेष, वृषभ, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय प्यार के खूबसूरत पल साथ बिताने से ज्यादा उन्हें मजबूत बनाए रखने के प्रयास करने का समय होगा। सबसे ज्यादा मुश्किलें पैदा होंगी तुला राशि वालों के लिए। तुला राशि को शुक्र की राशि माना जाता है। इस राशि को प्रेम संबंधों के लिए भी सबसे ज्यादा अग्रणी राशि माना जाता है। इसीलिए इस राशि के युवा लव लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा परेशान होंगे।

वहीं वृश्चिक राशि जिसके सम सप्तम भाव यानी लव लाइफ के भाव में ही सूर्य का प्रवेश हुआ है, तो उन्हें भी अपनी लव लाइफ में कष्ट झेलने पड़ेंगे। धनु राशि वाले लोगों के छठे भाव में सूर्य का प्रवेश उनके प्रेम संबंधों में कठिन संघर्ष पैदा करेगा। हालांकि मकर राशि वाले लोगों के लिए यह समय सही रहने वाला है। उनकी लव लाइफ मौज में बीतेगी। लेकिन तुला राशि की तरह ही कुंभ के लिए भी सूर्य का वृषभ राशि में गोचर न केवल उनकी लव लाइफ पर नेगेटिव असर डालेगा, वहीं वैवाहिक संबंधों के लिए भी यह समय बेहद उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। कुंभ राशि के युवाओं के लिए सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक पक्ष भी साथ देने वाला नहीं रहेगा।

इस राशि के युवाओं के कॅरियर में बढ़ेंगी मुश्किलें
कॅरियर के क्षेत्र की बात की जाए, तो सूर्य यश, मान-सम्मान का कारक ग्रह है, वहीं यह कॉम्पीटिशन में सफलता का कारक ग्रह भी माना जाता है। लेकिन सूर्य का वृषभ राशि में गोचर युवाओं के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित होगा। खासतौर पर मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि के लोगों को कॅरियर में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:Surya Gochar in Vrishabh rashi: सूर्य ने शुक्र की राशि वृषभ में किया प्रवेश, इन 8 राशियों को मिलेगी धन-दौलत, एक महीने तक बरसेगी ग्रहों के राजा की कृपा