26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Gochar in Vrishabh rashi: सूर्य ने शुक्र की राशि वृषभ में किया प्रवेश, इन 8 राशियों को मिलेगी धन-दौलत, एक महीने तक बरसेगी ग्रहों के राजा की कृपा

Sun transit in Taurus effects on your zodiac sign, weather and people: शुक्र की राशि वृषभ प्रेम की राशि मानी जाती है, इसके चलते वे लोगों के प्रेम संबंध और उनकी लव लाइफ को भी प्रभावित करेंगे क्योंकि, शुक्र वैभव और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य को कॅरियर का कारक ग्रह भी माना जाता है, इसके कारण विभिन्न राशियों के कार्यक्षेत्र को भी यह प्रभावित करेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 15, 2023

surya_ne_vrishabh_rashi_me_gochar_se_chamkega_in_rashiyon_ka_bhagya.jpg

,,

Sun transit in Taurus effects on your zodiac sign, weather and people: सूर्य हर महीने अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में सूर्य अपनी उच्चतम राशि और मंगल की राशि मेष से भ्रमण करते हुए शुक्र की राशि वृषभ में आ गए हैं। शुक्र की राशि वृषभ प्रेम की राशि मानी जाती है, इसके चलते वे लोगों के प्रेम संबंध और उनकी लव लाइफ को भी प्रभावित करेंगे क्योंकि, शुक्र वैभव और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य को कॅरियर का कारक ग्रह भी माना जाता है, इसके कारण विभिन्न राशियों के कार्यक्षेत्र को भी यह प्रभावित करेंगे।

भारतवर्ष की जन्म कुंडली में सूर्य लग्न में प्रवेश करने जा रहे हैं वहीं, राशि से एकादश भाव में गोचर भारतवर्ष के लिए शुभ साबित होगा। वहीं ग्रीष्म ऋतु में तेजी आएगी अर्थात तेज गर्मी पड़ेगी। भारतवर्ष की कुंडली में सूर्य जनता के भाव का स्वामी है। अत: जनता को कहीं न कहीं राहत देने का काम भी करेगा।

सूर्य गोचर का आपकी राशि पर असर

मेष- कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा, प्रेम संबंध मधुर रहेंगे संतान से लाभ होगा।

वृषभ- आपकी राशि में सूर्य का प्रवेश यश मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। कामकाज लाभकारी रहेगा।

मिथुन- मित्रों और परिजनों से कष्ट होगा कार्यक्षेत्र साधारण रहेगा, प्रेम संबंधों से बचें।

कर्क- समय की अनुकूलता बढ़ेगी, यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी कार्यक्षेत्र मजबूत होगा।

सिंह- दशम भाव में राशि स्वामी का प्रवेश कार्य क्षेत्र को मजबूती देगा। प्रॉपर्टी और अन्य कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या- भाग्य स्थान में प्रवेश बेहद शुभ रहेगा खर्च में कमी होगी। लाभ मिलेगा सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला- अष्टम भाव में प्रवेश ठीक नहीं है। धन खर्च होगा। सम्मान में कमी होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक- सप्तम भाव में प्रवेश बेहद शानदार है। कार्यक्षेत्र मजबूत होगा यश मान-सम्मान मिलेगा।

धनु - छठे भाव में सूर्य का प्रवेश ठीक नहीं है, भाग्य में अवरोध होंगे। धर्म में आस्था नहीं रहेगी। परेशानी बढ़ सकती है।

मकर- पंचम भाव में प्रवेश सुख में वृद्धि लाएगा। संतान को लाभ होगा शासन से जुड़े हुए कार्य होंगे।

कुंभ- सुख में कमी होगी। संबंधों के आधार पर परेशानी होगी। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन कष्टप्रद रहेगा।

मीन- पराक्रम भाव में प्रवेश यश मान-सम्मान में वृद्धि करेगा कार्यक्षेत्र मजबूत होगा। भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होंगे।

ये भी पढ़ें:Guru Chandal Yog 2023: शनि की तीसरी दृष्टि से खतरनाक हो चला है चांडाल योग, जानें क्या है चांडाल योग, कब बढ़ाता है दैनिक जीवन में मुश्किलें