scriptसूर्य शनि की रार से बन रहा खतरनाक योग, सचेत न रहे तो इन तीन राशि वालों का होगा बंटाधार | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

सूर्य शनि की रार से बन रहा खतरनाक योग, सचेत न रहे तो इन तीन राशि वालों का होगा बंटाधार

Surya rashi parivartan ज्योतिष में शत्रु समझे जाने वाले दो ग्रह सूर्य और शनि 13 फरवरी को साथ आ जाएंगे। इससे सभी राशियों के लोगों के जीवन में खलबली मचेगी, मगर इस उथलपुथल के बीच तीन राशि के लोगों को सबसे अधिक सतर्क रहना होगा। सूर्य राशि परिवर्तन से कुंभ राशि में बन रही सूर्य शनि की युति यानी जुगलबंदी से कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं किसको इस समय सचेत रहना होगा…

Feb 12, 2024 / 02:50 pm

Pravin Pandey

sury_shani_yuti.jpg

सूर्य राशि परिवर्तन से कुंभ में बन रहा खतरनाक योग

13 को सूर्य राशि परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य नारायण शनि महाराज के पिता हैं और उग्र ग्रह हैं। साथ ही दोनों के संबंध अच्छे नहीं है। इसलिए सूर्य का शनि की राशि में आना अच्छा नहीं माना जाता। अभी शनि अपनी राशि कुंभ में अस्त अवस्था में हैं। इधर 13 फरवरी को दोपहर 3.31 बजे राशि परिवर्तन कर सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। इससे सूर्य शनि युति का निर्माण होगा, जिसका अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। दोनों ग्रहों की खींचतान आपकी परीक्षा भी लेगी। आइये जानते हैं कुंभ राशि में सूर्य राशि परिवर्तन किन तीन राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा..
मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश मिथुन राशि वालों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी करने वाला है। इस अवधि में मिथुन राशि के लोगों को काफी सतर्क रहना होगा। सफलता के लिए मिथुन राशि वालों को कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि आप जितना मेहनत करेंगे उसका उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। जबकि छोटे-छोटे कामों में भी सफलता पाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस समय मिथुन राशि वालों का सूर्य राशि परिवर्तन आध्यात्म और धर्म के प्रति रूझान बढ़ाएगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मिथुन राशि वालों को लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है और इन यात्राओं के दौरान आपको परेशानी होगी। इन कामों में देरी भी हो सकती है। आप यात्रा करते समय भाई-बहनों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ व्यस्त दिखाई देंगे। इस अवधि में आपका पेशेवर जीवन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है और इस समय ट्रांसफर होने की भी आशंका है।
इस समय आपको किसी भी तरह का कोई नया काम शुरू करने से बचना होगा। आपके जीवन में कोई व्यक्ति गुरु का स्थान ले सकता है। साथ ही सूर्य का कुंभ राशि में राशि परिवर्तन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा और आप शारीरिक-मानसिक रूप से फिट रहेंगे।
सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो सूर्य का कुंभ राशि में गोचर और सूर्य शनि की युति आपको निजी और पेशेवर जीवन में विवाद या मतभेदों का सामना करा सकती है। हालांकि आप समझदार हैं कि इन सभी परिस्थितियों से खुद को बाहर निकालने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ना होगा। अपनी किसी भी तरह की जानकारी को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें वर्ना वे फायदा उठाएंगे।

अगर आपका खुद का व्यापार है तो यह समय आपके लिए अच्छा समय रहेगा। क्योंकि इस दौरान आप तरक्की प्राप्त करेंगे। लेकिन दूसरी तरफ सिंह राशि वाले बिजनेस को लेकर कानूनी विवाद में पड़ सकते हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको टैक्स का भुगतान न करने या फिर अपने काम को लेकर नोटिस दिला सकता है जो कि कानून की नजरों में गैर-कानूनी हो सकता है। बिजनेस पार्टनर और ग्राहकों के साथ किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। हालांकि आने वाले समय में आप इन सभी समस्याओं से बाहर निकलने में सफल होंगे और बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। साथ ही सामाजिक जीवन भी प्रभावित होने की आशंका है, लेकिन आर्थिक दृष्टि से समय सामान्य रहेगा।
कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो सूर्य का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। इस समय सूर्य शनि देव की युति आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं। हालांकि आपको नौकरी में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं, शनि और सूर्य का संयोजन आपके शत्रुओं को भी परेशान कर सकता है। लेकिन इस समय आत्मविश्वास कमजोर पड़ने पर शत्रु आपको मानसिक रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी और इस वजह से आपके लिए बजट बनाना या धन की बचत करना मुश्किल हो सकता है। इन लोगों को अपने बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो कि विदेश यात्रा भी होने की संभावना है, लेकिन मनचाहे परिणाम की प्राप्ति नहीं होने की आशंका है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / सूर्य शनि की रार से बन रहा खतरनाक योग, सचेत न रहे तो इन तीन राशि वालों का होगा बंटाधार

ट्रेंडिंग वीडियो