
Surya Rashi Parivatan 2025: सूर्य राशि परिवर्तन 2025
Surya Rashi Parivatan 2025: अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है।
सिंह राशि के स्वामी सूर्य के लिए तुला राशि नीच राशि और मेष राशि उच्चराशि है। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं, जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में जानते हैं वृषभ राशि में आकर सूर्य देश दुनिया पर क्या प्रभाव डालेंगे।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशिप का भी मौका मिलता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। पिता, अधिकारी और शासकीय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है।
वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है, जिसके कारण कामकाज में रूकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं। धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि 15 मई से 14 जून तक दुनिया भर में प्राकृतिक आपदा अधिक रहेगी। भारत में भी हिंसा हो सकती है। दुनिया भर में धार्मिक आस्था के कारण लोग सड़क पर होंगे।
मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम होंगे और जून जुलाई का समय थोड़ा कठिन रहेगा स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मोदी की यात्रा में थोड़ा बदलाव होगा। मोदी की सभी जगह प्रशंसा और प्रसिद्धि होगी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। विदेशों में राजनीतिक उठापटक सत्ता परिवर्तन इत्यादि होने की संभावना है।
इस साल मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना अधिक रहेगी। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की आशंका है।
रियल स्टेट के कारोबार में वृद्धि होगी। भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार बढ़ेगा। अचानक किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे और बाजार से वह वस्तु गायब होगी। होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उथल पुथल होने की संभावना है।
1.ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि भगवान श्री विष्णु की उपासना करें।
2. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें।
3. रविवार के दिन उपवास रखे। रोज गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें ।
4. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें । भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें ।
ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार सेहत के नजरिये से सूर्य को जल चढ़ाना सेहत के लिए भी फायदेमंद है। उगते हुए सूर्य को चल चढ़ाने से शरीर को विटामिन डी की भरपूर मात्रा में मिलता है। सूर्य की किरणें शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को दूर कर निरोगी बनाने का काम करती हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
इंसान का शरीर पंच तत्वों से बना होता है, इनमें एक तत्व अग्नि भी है। सूर्य को अग्नि का कारक माना गया है। इसलिए सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से उसकी किरणें पूरे शरीर पर पड़ती हैं।
इससे हार्ट, स्कीन, आंखें, लिवर और दिमाग जैसे सभी अंग सक्रिय हो जाते हैं। शरीर के ऊर्जा चक्र को सक्रिय करने में मददगार ज्योतिष ग्रंथों में भी सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव के दर्शन से मन प्रसन्न होता है। इससे सकारात्मक रहने और अच्छे काम करने की प्रेरणा मिलती है।
सूर्य पूजा से शरीर में स्फूर्ति भी आती है। उगते हुए सूर्य की किरणें हमारी आंखों के लिए अच्छी होती है। ये हमारे शरीर के ऊर्जा चक्र को सक्रिय करने में भी मदद करती हैं। सूर्य को जल चढ़ाने से मन में अच्छे विचार आते हैं, जिससे प्रसन्नता महसूस होती है। इससे सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। ये व्यक्ति की इच्छाशक्ति को मजबूत करने का भी काम करता है।
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना पारिवारिक संबंध खराब होंगे। हालांकि धन स्थान में गोचर होने के कारण इनके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव, तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
स्वभाव में क्रोध की अधिकता होगी। किसी प्रकार का पुराना रोग उभरने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्यगत लक्षणों पर बारीकी से नजर बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी।
पारिवारिक जीवन के लिए यह समय ज्यादा ठीक नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी की बीमारी पर खर्च करना होगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतानपक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की, पदोन्नति मिलने के योग हैं। अपनी कमाई से मकान, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।
आलस्य का त्याग करें और परिवार की सलाह जरूर लें। नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारों को अच्छा जॉब मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
रोगों से मुक्ति भी मिलने वाली है। इस राशि वालों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी प्रकार का गलत कार्य, चोरी, झूठ बोलना या विवाहेत्तर संबंधों से बचें वरना प्रतिष्ठा धूमिल होते देर नहीं लगेगी।
वाहन से दुर्घटना चोट लगने की आशंका है। निवेश किया गया पैसा डूब सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। हालांकि इन्हें इस बात से खुश हो जाना चाहिए कि सूर्य के इस गोचर के अंतिम सात दिनों में इन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिन लोगों के विवाह में रूकावट आ रही है वह दूर होगी। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी लेकिन इसमें जीवनसाथी का सहयोग आवश्यक रहेगा।
कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। बाहरी खान-पान का ध्यान रखें। अधिक मात्रा में भोजन करना दुखदायी हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। बीमारियों पर हो रहा खर्च बंद होगा।
भौतिक सुख-सुविधाएं, संपत्ति, वाहन सुख प्राप्त होगा। जो लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करना है तो वक्त अच्छा है, कार्य शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में भी कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं वे बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से वक्त सुधार का है।
दंपतियों के बीच मनमुटाव चल रहा है उनके मतभेद दूर होंगे और फिर से अच्छे सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाल से समय बेहतरी का है। रोगों पर होने वाला खर्च कम होगा।
Updated on:
12 May 2025 12:29 pm
Published on:
12 May 2025 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
