
बुरे सपने का उपाय
सिर्फ दो तरह के सपनों का संकेत
सपने पर ऋषि वाकभट्ट का कहना है कि ये सात तरह के होते हैं। देखे, सुने, अनुभूत, मांगने से संबंधित, कल्पना संबंधित और भविष्य में होने वाली चीजों के संकेत और आसपास के दोष का संकेत। ऋषि के अनुसार शुरुआती पांच का कोई फल नहीं होता है। इसके अलावा दिन में देखे जाने वाले स्वप्न का भी कोई फल नहीं होता है। जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अनुसार स्वप्न रात में देखा और जागने पर भूल गए तो उसका भी कोई फल नहीं होता। लंबे स्वप्न और छोटे स्वप्न का भी फल नहीं होता।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अनुसार प्रातःकाल देखे जाने वाले स्वप्न का फल अच्छा ही मिलता है। लेकिन शर्त यह है कि स्वप्न देखने के बाद आप सो न गए हों या रात में देखे गए स्वप्न की किसी से चर्चा कर दी तो उसका फल समाप्त हो जाता है। यदि स्वप्न देखा और मन में स्वप्न के विरुद्ध खयाल आ गए तब भी स्वप्न फल समाप्त हो जाता है। इसके अलावा खराब सपना दिखने पर फिर सो जाएं तो भी उसका फल खत्म हो जाता है।
बुरे सपने देखने पर करना चाहिए ये काम
1. सोमवार का सपना हो तो उठने के बाद चावल, चीनी, श्वेत पुष्प, नारियल, दान कर दें।
2. मंगलवार का सपना हो तो लाल मसूर, नारियल, गुड़, गुलाब का फूल, तांबा दान कर दें।
3. बुधवार का सपना हो तो साबूत मूंग, चांदी, हरे पत्ते, सब्जी दान करें।
4. गुरुवार का सपना हो तो चने की दाल, पीले पुष्प, हल्दी, गुड़, नारियल दान करें।
5. शुक्रवार का सपना हो तो सफेद फूल, चावल, मिश्री, नारियल, धूपबत्ती का दान करें।
6. शनिवार का सपना हो तो नीला फूल, लोहा, तेल, छाया, नारियल का दान करना चाहिए।
7. रविवार का सपना हो तो दलिया, गुड़, नारियल, लाल फूल दान करना चाहिए।
अक्सर बुरे सपने दिख रहे हैं तो करें ये उपाय
1. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।
2. पांच शनिवार तक शनि मंदिर जाकर छाया दान करें।
3. अपने सिर पर 7 बार पानीदार नारियल घुमाकर किसी देवस्थान पर जला दें।
4. मंदिर में आटा, चावल, दाल, नमक हल्दी आदि रोजमर्रा की खाने की चीजें दान करें।
5. काले और सफेद कंबल को 21 बार स्वयं पर घुमाकर किसी गरीब को दान कर दें।
Updated on:
24 Jul 2023 07:31 pm
Published on:
24 Jul 2023 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
