1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समुद्र शास्त्र में शरीर के इन निशानों को माना जाता है भविष्य का खजाना

सामुद्रिक शास्त्र- जिन लोगों के पास ये निशान होता है उन्हें समाज में काफी सम्मान से देखा जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा से उनके पास धन की कमी कभी नहीं होती।

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 18, 2023

lucky_mark_in_samudrik_shastra.png

किसी भी व्यक्ति के शरीर में मौजूद निशानों को सामुद्रिक शास्त्र में विशेष स्थान दिया गया है। दरअसल समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसे अनेक निशान किसी भी जातक के संबंध में उनके भविष्य की जानकारी प्रदान करते हैं। इन निशानों में हाथ की लकीरें, अंगों की बनावट,रंग-रूप, के अलावा शरीर में मौजूद निशान और चिन्ह खास माने गए हैं। यहां तक की आपके शरीर में मौजूद मस्से, तिल, लहसुन आदि के आकार व रंग के अलावा उनकी स्थिति से भी आपके साथ होने वाली भविष्य की चीजों सहित आपके स्वभाव के बारें में भी जाना जा सकता है।

इनके अलावा भी किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसे निशान भी पाए जाते हैं तो उसके मजबूत भाग्य से जुडे राज को जाहिर करते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं ऐसे ही कुछ विशेष निशान या चिन्हों के बारे में जिन्हें व्यक्ति के भविष्य का खजाना भी कहा जाता है। कारण ये है कि ये निशान आपके भाग्य की ओर इशारा तो करते ही हैं, साथ ही आपके पास पैसे की स्थिति को भी दर्शाते हैं।

1. हथेली पर ये निशान
हथेली के बिल्कुल मध्य में जिन लोगों के तिल होता है समाज में ऐसे व्यक्ति काफी सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। इसके साथ ही इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने से इन पर कभी धन की किल्लत नहीं होती। वहीं इससे इतर यदि किसी व्यक्ति के पैर के तलवों में किसी भी स्थान पर तिल आदि होता है, तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा करने के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं।

2. उंगलियों को ऐसे पहचानें
समुद्र शास्त्र की अनुसार जिन लोगों के हाथ में 5 की जगह 6 उंगलियां होती हैं, ऐसे लोगों का भाग्य हमेशा चमत्कारिक ढंग से इन पर चमकता रहता है। ऐसे व्यक्ति किसी भी काम को अत्यंत सोच-समझकर कर करते हैं। 6 उंगली वाले लोगों की ये भी खासियत होती है कि ये जहां भी हाथ डालते हैं वहीं से धन लाभ की प्राप्ति कर लेते हैं।

3. यदि यहां हो तिल या मस्सा
जिन महिलाओं की सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाभि के नीचे कोई मस्सा या तिल होता है तो ये उनके लिए अत्यंत शुभ साबित होता है। इसका कारण ये है कि शरीर पर ऐसे चिन्ह वाली महिलायें अपने वंश के लिए अत्यंत विशेष होने के साथ ही भाग्यशाली भी मानी जाती हैं।

ऐसे में ये महिलाएं शादी के बाद जिस भी घर में जाती हैं, वहां भी सुख-संपन्नता तो बढाती ही है साथ ही वहां धन की भी कभी कमी नहीं होने देतीं।

4. त्रिकोण का चिन्ह
वहीं हाथ में त्रिकोण का निशान वाले जातक काफी धार्मिक होते हैं, इनकी ईश्वर पर अत्यधिक आस्था होती है, जिसके चलते ये प्रत्येक काम की शुरुआत पूजा पाठ से ही करते हैं।

5. हथेली पर ये विशेष निशान
वहीं ये भी माना जाता है कि जिस किसी की हथेली में एम (M) का निशान बनता है ऐसे व्यक्ति के पास धन दौलत की कभी कमी नहीं होती। माना जाता है कि ऐसे लोग 40 वर्ष की उम्र के जोरदार सफलता हासिल करते हैं और देखते ही देखते अत्यधिक धन-दौलत के स्वामी बन जाते हैं। माना जाता है कि हथेली में एम (M) का निशान होना जातक को लाइफ पार्टनर के मामले में भी सौभाग्यशाली बना देता है। जीवनसाथी ऐसे जातक से बहुत अधिक प्रेम करता है। और दोनों की आपस मे खूब पटती है।

Story Loader