
नया साल शुरू होने में सिर्फ 18 दिन ही शेष बचे हैं। हर कोई 2020 साल के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि इस आई कोरोना महामारी ने हर आदमी को कंगाल बना दिया है। सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब नया साल शुरू हो और कब उनके दिन पलटेंगे। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि नया उनके लिए कैसा रहने वाला है। क्या आने वाला साल शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब। लेकिन साल 2020 खत्म होने से पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि ये सप्ताह विभिन्न राशियों वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलाव भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वभाविक है।
आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह विभिन्न राशियों के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है।
मेष राशिः
इस राशि के जातकों के दाएं पैर तथा आंख में चोट लगने की भय बना रहेगा। किसी भी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सेवा में होने पर राज भय अथवा दंड का योग बनेगा। व्यापार तथा व्यवसाय का विस्तार होगा। बच्चों से लाभ प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्यार तथा रोमांस का अवसर मिलेगा।
वृष राशिः
व्यापार तथा सेवा में भाग्य प्रबल रहेगा। घर में सुख शांति का योग बनेगा। धार्मिक यात्रा का विचार आएगा। स्वास्थ्य प्रबल रहेगा। प्यार तथा रोमांस में बाधा रहेगी।
मिथुन राशिः
इस लग्न के जातकों को व्यापार तथा सेवा से फायदा होगा। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। बच्चों को सफलता प्राप्त होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। प्यार तथा रोमांस में सफलता हासिल होगी।
कर्क राशिः
कर्क लग्न वालों को विनियोग तथा ससुराल पक्ष से लाभ का योग बनता है। बड़ी संतान अस्वस्थ हो सकती है। प्यार तथा व्यवसाय से लाभ में कमी आएगी। दाम्पत्य सुख में बाधा अथवा तनाव होने का योग बनता है। स्वास्थ्य को लेकर शंका बनी रहेगी। प्यार तथा रोमांस में लटका लग सकता है।
सिंह राशिः
सिंह लग्न के जातकों के बच्चों को सफलता हासिल होगी। घर परिवार में क्लेश बढ़ेगा। प्यार तथा रोमांस का अवसर मिलेगा। सेवा में लाभ का योग बन रहा है। मन में आमोद-प्रमोद का सवाल आएगा। प्यार में रुकावटें नहीं आएंगी।
कन्या राशिः
कन्या लग्न वालों को धन संपदा से लाभ होगा। प्यार तथा व्यवसाय से भी फायदा होने का योग बनेगा। सेवा में होने पर हस्तांतरण हो सकता है। प्यार तथा रोमांस में असफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी।
तुला राशिः
इस लग्न के जातकों को विनियोग तथा साझेदारी से हानि हो सकती है। कामों रुकावटें बनी रहेंगी। प्यार तथा रोमांस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम हो सकता है।
वृश्चिक राशिः
इस लग्न के जातकों की आय में वृद्धि होगी तथा धन सम्दा बढ़ेगी। घर में शांति रहेगी। खेल-कूद में तथा बच्चों को सफलता मिलेगी। प्यार तता रोमांस में बादा बनी रहेगी। इस लग्न के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
धनु राशिः
इस लग्न के जातकों के बच्चों को सफलता हासिल होगी। कर्म से ज्यादा भाग्य काम करेगा। इनके शत्रुक परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी तथा प्यार व रोमांस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशिः
स्वास्थ्य कमजोर रहने का योग बनेगा। अनावश्यक चिंताएं बढ़ेगी। पड़ोसियों में दबदबा बढ़ेगा। प्यार तथा रोमांस धोखा खा सकते हैं। व्यापार से आय होती रहेगी तथा घर में सुख शांति बढ़ेगी।
कुम्भ राशिः
इस लग्न के जातक किसी राजनीति का शिकार बन सकते हैं तथा सरकार से दंडित होने का योग भी बनेगा। विनियोग से आय आय होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा प्यार रोमांस में सफलता हासिल होगी।
मीन राशिः
मीन लग्न वालों के प्यार तथा सेवा में सामान्य स्थिति बनी रहेगी तथा बच्चों को सफलता हासिल होगी। साझेदारी में मित्र से धोखा हो सकता है। प्यार तथा रोमांस में भी एकतरफा योग बन रहा है। स्वास्थ्य नरम हो सकता है। शत्रुओं पर सफलता हासिल होगी।
Published on:
13 Dec 2020 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
