
Shani Sade Sati and Shani Dhaiya: अब कुछ ही दिनों के बाद साल 2023 की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, इस नए साल यानि 2023 में कुछ राशियों पर शनिदेव की तिरछी नजर रहेगी। अभी तो शनि अपनी ही राशि मकर में मौजूद हैं। वहीं जल्द ही साल 2023 में शनि अपनी दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। और शनि के कुंभ राशि में प्रवेश के साथ ही कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जबकि कुछ राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।
शनि की साढ़ेसाती इन पर रहेगी तो इन राशियों को मिलगा छुटकारा-
धनु राशि-17 जनवरी 2023 को धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा।
मकर राशि-शनि की साढ़ेसाती मकर राशि वालों पर 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थी। वहीं अब 29 मार्च 2025 को यह समाप्त हो जाएगी।
कुंभ राशि- शनि की साढ़ेसाती कुंभ राशि के जातकों पर 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। ऐसे में अब 2028 को कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह से मुक्ति शनि के मार्गी होने पर मिलेगी।
मीन राशि- जबकि 29 अप्रैल 2022 को शनि के कुंभ राशि में जाने से मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो गई थी। और इस राशि के जातक 17 अप्रैल 2030 तक साढ़ेसाती के चपेट में रहेंगे। वर्तमान में आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। जो 29 मार्च 2025 तक रहेगा।
शनि की ढैय्या का इन राशियों पर प्रभाव-
29 अप्रैल 2022 को शनि के कुंभ राशि में आने से कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हुई थी। वहीं 17 जनवरी 2023 को शनि के मार्गी होने पर तुला व मिथुन राशि वालों को शनि ढैय्या से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी। इन दोनों राशियों पर शनि ढैय्या 24 जनवरी 2020 से चल रही है।
Published on:
11 Nov 2022 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
