17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह रेखा बतलाती है कि विवाह नहीं होगा

विवाह जीवन के महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। जब हस्तरेखा की बात करते हैं, तो विवाह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के लिए...

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 27, 2022

hastrekha_vigyan.png

जीवन के संबंध में हर कोई अपने आने वाले भविष्य के बारे में जानने को लालायित रहता है। इस संबंध में ज्योतिष शास्त्र को सबसे खास माना जाता है। ज्ञात हो कि ज्योतिष से जुड़ी अनेक शाखाएं हैं, जिनमें अंक ज्योतिष,कुंडली ज्योतिष्, हस्त ज्योतिष आदि शामिल हैं। ऐसे में लोग जहां भविष्य में स्थायित्व, पैसा सहित विवाह आदि के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं।

विवाह के मामले में ज्योतिष को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता हैं, जहां एक ओर विवाह के दौरान कुंडली मिलान में होरा या मांगलिक दोष देखे जाते हैं। वहीं गुणों का भी मिलान किया जाता है। ऐसे में आज हस्तरेखा के जानकार पंडित डीके शास्त्री ने हस्तरेखा के माध्यम से विवाह की रेखाओं के संबंध में बताते हुए कहा कि हथेली में बनी विवाह रेखा ही वैवाहिक जीवन और वर-वधु के बीच के आगे की यात्रा का संकेत देती है।

पं. शास्त्री के अनुसार विवाह जीवन के महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। यह केवल दो व्यक्तियों के बीच का नहीं बल्कि दो परिवारों और समाज के भी जुड़ाव का कार्य है। जब हस्तरेखा की बात करते हैं तो विवाह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के लिए देखी जाती है।

वहीं विवाह रेखा ही वैवाहिक जीवन और वर-वधु के बीच के आगे की यात्रा का संकेत देती है। इसके तहत हाथ की हथेली में बनी विवाह की रेखाओं में मुख्यत: एक ही विवाह रेखा होती है, लेकिन कई बार यह एक से अधिक भी मिलती हैं।

हस्थ रेखा में विवाह की स्थिति को ऐसे समझें...
- यदि स्वास्थ्य रेखा से विवाह रेखा मिलती है तो इसका मतलब ये माना जाता है कि विवाह नहीं होगा। वहीं विवाह रेखा पर काला तिल हो या एक से अधिक द्वीप तो यह भी जीवनभर अविवाहित होने का संकेत देती है।

Must Read- आस्था का महापर्व छठ कल से होगा शुरू, जानें इस पर्व की परंपरा और रीति-रिवाज

Must Read- Dreams Indications: स्वप्न शास्त्र अनुसार बच्चे का सपने में आना क्या कहता है? पढ़ें यहां

Must Read- महापुरुष राजयोग 30 अक्टूबर से- मंगल ग्रह के वक्री होने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Must Read- इन राशियों के जातक हर मुसीबत का सामना चेहरे पर मुस्कान के साथ करते हैं, छू कर निकल जाते हैं इन्हें गम

Must Read- नवंबर 2022 में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा भारी

- विवाह रेखाओं के मामले में हाथ में एक से अधिक रेखा में केवल वह रेखा ही मान्य होती है, जो सबसे अधिक गहरी और स्पष्ट हो। बाकी रेखा संबंधों के बिछड़ने या टूटने के संकेत देती हैं। हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाएं तलाक, विवाहोत्तर संबंध जैसे रिश्तों का संकेत देती हैं।

- वहीं यदि यदि दो विवाह रेखाएं हाथ में हैं और एक स्पष्ट बेहद गहरी और दूसरी महीन, लेकिन बुध पर्वत तक विकसित है, तो यह जीवन में दो शादियों की संभावना बनाती है।

- इसके अलावा यदि विवाह रेखा ऊपर की उठती हुई हृदय रेखा से मिलती हो या फिर विवाह रेखा पर तिल हो या क्रॉस का निशान हो तो शादी में काफी कठिनाइयां आती हैं।