17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशियों के जातक हर मुसीबत का सामना चेहरे पर मुस्कान के साथ करते हैं, छू कर निकल जाते हैं इन्हें गम

- आप भी तो कहीं इन राशियों में से किसी एक राशि के जातक तो नहीं, पढ़ें

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 27, 2022

astro_behaviour-zodiac.png

Special People Zodiac Sign: ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व, स्वभाव, पसंद-नपसंद होती है, या यूं कहें दूसरों से भिन्न होती है। ऐसे में जहां कुछ लोग जन्म से ही सकारात्मक सोच वाले और हंसमुख होते हैं, तो वहीं कुछ छोटी छोटी बातों पर तनाव लेने व तुरंत दुखी होने वाले भी होते हैं।

सकारात्मक सोच और हंसमुख व्यक्तित्व वाले जातक किसी भी परेशानी का सामना मुस्कान के साथ ही करते हैं। ऐसे में कोई बड़ा दुख भी इनका ज्यादा कुछ नहीं बिगाड़ पाता और इन्हें बस छू कर निकल जाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में...

मिथुन राशि: ज्योतिष के अनुसार बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोग सामान्यत: संतुलित प्रकृति के होते हैं। ऐसे में जीवन के उतार-चढ़ाव में इन्हें स्थिर रहना बहुत अच्छी तरह से आता है। अपने इसी स्वभाव के चलते ये निराशा या उदासी की चपेट में आसानी से नहीं आ पाते। वहीं खुद को इन्हें आसानी से खुश रखना भी आता है।

कर्क राशि: वैसे तो इस राशि के जातक कुछ हद तक मूडी रहते हैं। ऐसे में इन लोगों का जब कभी मूड अच्छा होता है, तो अपने पंसदीदा लोगों के बीच ये घिरे रहते हैं। अपने स्वभाव के चलते ही ये लोगआसपास पॉजिटिव अनुभूति छोड़ते हैं। ये खुशमिजाज होते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को स्पॉटलाइट में रहना पसंद होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस कारण अपने आसपास के लोगों को ये हंसाते रहते हैं। जिससे सकारात्मक माहौल उत्पन्न रहता हैं।

इन जातकों को एडवेंटर करना, पार्टीज करना और मजेदार एक्टिवटिज करना काफी पसंद होता है। वहीं यदि इनका मूड खराब होने पर ये बहुत जल्दी इन चीजों से उब जाते हैं और फिर लोगों के चहरों पर अपने खुशहाल व्यवहार से चमक ला देते हैं।

तुला राशि: संतुलित नेचर वाले इस राशि के जातकों को जीवन के उतार-चढ़ाव में स्थिर रहना बहुत अच्छे से आता है। इनके इसी स्वभाव के चलते आसानी से ये निराशा के भाव या उदासी की चपेट में नहीं आते। ये खुद को आसानी से खुश रखना जानते हैं।

धनु राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का स्वामी ग्रह होता है और उसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर देखा जा सकता है। देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातक भी बड़ी आसानी से मुश्किल समय का सामान कर लेते हैं। साथ ही दोस्तों की मदद के लिए भी वे महान दोस्त साबित होते हैं। ये जातक न केवल खुद खुश रहते हैं बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी खुश बनाए रखते हैं।