
Karishma, Deepika और Sonam से लें Pregnancy Photoshoot Ideas| image credit instagram- deepikapadukone-sonamkapoor-karishmaktanna
Karishma Tanna Latest Photos: छोटे पर्दे के कई फेमस धारावाहिकों के साथ ही रियलिटी शोज और फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द मां बनने वाली हैं। 42 साल की उम्र में मां बनने जा रही एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी के हर मोमेंट को एंजॉय कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की हैं। आज की स्टोरी में हम तीन एक्ट्रेसेस के प्रेग्नेंसी के दौरान शेयर किए गए फोटोशूट शेयर करने जा रहे हैं, जो बेहद स्टाइलिश हैं।
करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की हैं। वह ब्राउन कलर की स्कर्ट, ब्लैक स्पैगेटी टॉप और ब्राउन डबल बटन ब्लेजर में नजर आ रही हैं। आउटफिट के साथ उन्होंने सिर पर ब्लैक कलर की कैप लगाई हुई है और एक हाथ में दो कड़े पहने हुए हैं। प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ सटल मेकअप में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मैटरनिटी फोटोशूट में वह कोट के बटन खोलकर बेबी बंप पर हाथ रखकर एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन के चलते जानी जाती हैं, जिसका अंदाजा दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए मैटरनिटी शूट से लगाया जा सकता है। अभिनेत्री एक हाईनेक ब्लैक टॉप, लॉन्ग ब्लैक स्कर्ट और डबल बटन जैकेट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाथ में ब्लैक बैग, दोनों हाथों में अंगूठियां, गले में चेन और कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहनी हैं।
इसके अलावा दूसरी फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए साड़ी में भी फोटो शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। दंपति के बड़े बेटे का नाम 'वायु' है और दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोख कपूर आहूजा (Rudralokh Kapoor Ahuja) है।
अभिनेत्री सोनम कपूर के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। पहली प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ वी-नेक स्वेटर, जींस और ब्लैक ब्रालेट में कई फोटो शेयर की थीं। वहीं, अकेले में ब्लैक नेट वाले लूज गाउन में मैटरनिटी फोटोशूट करवाकर भी तस्वीरें शेयर की थीं।
वहीं दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी फोटो और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं।
Updated on:
17 Jun 2026 07:03 pm
Published on:
17 Jun 2026 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
