17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना कटाई-सिलाई के सिंपल साड़ी को सिर्फ चूड़ी से दें स्टाइलिश लुक, स्टेप-बाय-स्टेप जानें Modern Saree Draping Style

Stylish Saree Draping Hacks: आज की स्टोरी में हम Modern Saree Draping Style शेयर कर रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपनी सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक दे सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Easy Saree Wearing Tips, Bangle Saree Draping Hack,

फेस्टिव सीजन के लिए मॉडर्न Saree Ideas| image credit instagram- its_amisha25

Modern Saree Draping Ideas: जल्द शुरू हो रहे वेडिंग सीजन या आने वाले फेस्टिव सीजन में साड़ी में स्टाइलिश तरीके से तैयार होने के लिए आइडिया खोज रही हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। आज की स्टोरी में हम सिंपल साड़ी को भी कैसे स्टाइलिश लुक दे सकते हैं, इससे जुड़ा एक हैक शेयर करने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप बड़े आसानी से मिनटों में अपनी साड़ी का लुक बदलकर स्टाइलिश तरीके से तैयार हो पाएंगी। आइए जानते हैं कैसे।

चूड़ी का करें इस्तेमाल

साड़ी पहनने के वैसे तो कई मॉडर्न तरीके सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि बिना साड़ी में कटाई या सिलाई किए इसे मॉडर्न लुक दे सकें, तो इसके लिए बस आपको एक चूड़ी चाहिए होगी।

स्टेप बाय स्टेप मॉडर्न तरीके से साड़ी पहनने का टिप्स (Step By Step Modern Draping Tips)

स्टेप 1

किसी भी तरीके से साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले सही फुटवियर का चुनाव करें। दरअसल, साड़ी पहनने के बाद सैंडल या हील का चुनाव करने से साड़ी की लंबाई नीचे से छोटी या बड़ी हो जाती है, जो बाद में देखने में खराब लगती है।

स्टेप 2 

फुटवियर का चुनाव करने के बाद अब साड़ी से मिलता पेटीकोट या शेपवियर पहनें।

स्टेप 3 

पेटीकोट पहनने के बाद साड़ी को आगे सेंटर से लेकर साड़ी के सादे सिरे (नॉन-पल्लू साइड) को अपनी दाईं ओर से पूरे गोल हिस्से को कमर में अच्छी तरह टक कर लें।

स्टेप 4 

अब बचे हुए कपड़े को आगे लाएं और जितना लंबा आपको पल्लू चाहिए, उतना हिस्सा कपड़ा छोड़ दें।

स्टेप 5 

अब बाकी के बचे आगे के हिस्से में अपनी उंगलियों की मदद से लगभग 5-6 इंच की चौड़ी प्लेट्स बनाएं। इन सभी प्लेट्स को एक साथ पकड़कर अच्छी तरह झटक लें ताकि वे सेट हो जाएं। फिर इन सभी प्लेट्स के बीच में एक मैचिंग की चूड़ी, जो आसानी से टूटे नहीं, उसे फंसाकर नॉर्मल जैसे पल्लू सेट करते हैं, वैसे सेट कर लें।

स्टेप 6 

अब पल्लू वाले हिस्से को चूड़ी के अंदर से निकालकर उसे दोबारा पीछे ले जाएं, पतले-पतले कमर पर प्लेट बनाते हुए, और फिर सेम चीज दूसरी तरफ से कमर पर कर के इसे दोबारा पीछे ले जाकर बाकी के बचे हिस्सों को पीछे कमर में टक करें।

स्टेप 7 

लीजिए, आपकी मॉडर्न स्टाइलिश साड़ी तैयार है बिना किसी कटाई या सिलाई के। अगर आप कॉन्फिडेंट फील कर रही हैं तो इसे ऐसे कैरी कर सकती हैं या आपको कॉन्फिडेंस नहीं आ रहा है, तो आप इसके लिए इससे मैचिंग दुपट्टा भी ले सकती हैं।