17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना तेल वाली रेसिपी की प्रतियोगिता करवा रही सरकार, Sanjyot Keer, Kunal Kapur और Bharat Wadhwa से जानिए 5 Oil Free Recipe  

Drop The Oil Challenge: आज की स्टोरी में हम FSSAI India द्वारा कराए जा रहे 'ड्रॉप द ऑयल चैलेंज' के लिए शेफ संज्योत कीर, कुणाल कपूर और भरत वाधवा द्वारा शेयर की गई 5 बिना तेल के बनने वाली रेसिपी शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
FSSAI India Healthy Cooking, Oil Free Celebrity Chef Recipes

Drop the Oil Challenge के लिए 5 रेसिपी (representative image) image credit gemini

Healthy No Oil Recipes: FSSAI India अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर 'ड्रॉप द ऑयल चैलेंज' (Drop the Oil Challenge) करवा रही है। इस प्रतियोगिता में बिना तेल के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की रेसिपी वीडियो MyGov पोर्टल पर अपलोड करना है, जिसके बाद आकर्षक इनाम मिल सकते हैं। सरकार की इस अनूठी पहल का उद्देश्य खान-पान की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है। इसलिए, प्रतियोगिता का ध्यान रखते हुए आज की स्टोरी में हम 5 बिना तेल के बनने वाली रेसिपी बता रहे हैं। ये रेसिपीज फेमस शेफ द्वारा शेयर की गई हैं।

ऑयल फ्री Drumstick Soup

शेफ और कंटेंट क्रिएटर संज्योत कीर (Sanjyot Keer) द्वारा शेयर ड्रमस्टिक सूप (जिसे सहजन या मोरिंगा सूप भी कहा जाता है) बना सकते हैं। यह एक पौष्टिक, विटामिन और आयरन से भरपूर शाकाहारी सूप है।

Oil-Free पंजाबी राजमा 

राजमा के साथ चावल खाना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है, लेकिन राजमा में तेल के इस्तेमाल के चलते फिटनेस फ्रीक लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आप सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर द्वारा शेयर बिना तेल के पंजाबी राजमा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

ऑयल फ्री Biryani

बिरयानी का नाम सुनते ही अक्सर घी, तेल और मसालों का इस्तेमाल करके चावल से बनी टेस्टी डिश याद आती है। जिसके चलते डाइट पर रहने वाले या जिनको किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते कम तेल और घी का खाना खाने के लिए डॉक्टर ने बोला है, वे लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो आप शेफ कुणाल कपूर की नो-ऑयल बिरयानी बना सकते हैं।

नो ऑयल Mayonnaise

आज के समय में फास्ट फूड अनहेल्दी होने के चलते लोग इन्हें खाने से परहेज करते हैं, लेकिन अगर आप फास्ट फूड को भी सही तरीके से बनाएं, तो यह हेल्दी हो सकता है। अगर आपको मेयोनिज से बनने वाली सैंडविच, बर्गर या कोई भी चीज पसंद है, तो आप तेल से बनी मेयोनिज के बदले शेफ कुणाल कपूर द्वारा शेयर की गई मेयोनिज की रेसिपी फॉलो कर इसे घर पर ही बना सकते हैं।

No-Oil पालक की सब्जी

अक्सर लोगों को लगता है कि बिना तेल के सब्जी अच्छी नहीं होती है, लेकिन शेफ भरत वाधवा (Bharat Wadhwa) द्वारा शेयर पालक की यह टेस्टी सब्जी बनाने के बाद आपकी राय बदल सकती है। यह सब्जी आसानी से बनने के साथ ही उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो ज्यादा तेल में बनी चीजों को खाने से परहेज करते हैं।