17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FSSAI’s Tiffin Packing Tips: बच्चों का टिफिन पैक करते वक्त इन चार बातों का रखें ध्यान, सेहत और स्वाद बना रहेगा

FSSAI Lunch Box Safety Guidelines: आज की स्टोरी में FSSAI द्वारा बताए गए सही तरीके से टिफिन पैक करने की जानकारी विस्तार से साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Safe Food Storage In Lunch Boxes, Essential Tips For Hygienic School Tiffin

FSSAI के मुताबिक टिफिन पैक करने का सही तरीका (representative image) image credit gemini

Healthy Tiffin Packing Tips For Kids: बच्चों के स्कूल की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं, ऐसे में अब हर मां की बस यही कोशिश रहेगी कि घर का टेस्टी और हेल्दी खाना बच्चे को दें। लेकिन टिफिन में क्या दें, इसका ख्याल रखते समय किस तरह के टिफिन में बच्चों को खाना देना चाहिए, ज्यादातर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के स्टोरी में हम FSSAI के ऑफिशियल एक्स पर शेयर टिप्स हम यहां बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने बच्चों को टिफिन दे सकती हैं।

टिफिन की सफाई का रखें ख्याल (Ensure You Maintain Proper Hygiene of the Lunch Box)

बच्चों के लंबे समय से छुट्टियां चलने की वजह से टिफिन इस्तेमाल नहीं हो रहे थे। ऐसे में बच्चे को टिफिन देने से पहले ये जरुर जांच लें कि लंच बॉक्स एकदम साफ और सूखा हो। अगर टिफिन धोने के बाद उसमें नमी या गंदगी रहेगी, तो खाना जल्दी खराब होने के साथ ही बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

सही क्वालिटी के टिफिन का करें इस्तेमाल (Always Choose High-Quality Food-Grade Containers)

कभी भी टिफिन के लिए प्लास्टिक के सस्ते या नॉन-फूड ग्रेड डिब्बों को खरीदने से बचना चाहिए। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए हमेशा स्टील, कांच या अच्छी क्वालिटी के फूड-ग्रेड प्लास्टिक वाले कंटेनर ही चुनें। सस्ते प्लास्टिक वाले डिब्बों में खाना रखने से उसमें हानिकारक केमिकल्स मिल सकते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं हैं।

टिफिन के ढक्कन का भी रखें ख्याल (Always Use Tiffin Boxes with Tight-Fitting Lids)

टिफिन का ढक्कन लूज या मिस-मैच होने से टिफिन में रखा खाना लीक होकर बैग में फैल जाता है। ये न सिर्फ गंदा लगता है, बल्कि इससे बाहर की गंदगी भी खाने में जा सकती है। इसलिए हमेशा एकदम टाइट और लीक-प्रूफ टिफिन ही खरीदें।

खाना सही तरीके से पैक करना भी है जरूरी (Always Pack Food Only After It Has Cooled Down) 

अक्सर लोगों को लगता है कि गरमा-गरम खाना टिफिन में रखने से खाना लंबे समय तक गर्म रहेगा, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। हमेशा टिफिन में खाना रखते समय हल्की भाप निकल जाने के बाद ही रखना चाहिए। ऐसा करने से टिफिन के अंदर भाप (पानी की बूंदें) नहीं बनती, जिससे खाना जल्दी खराब नहीं होता और न ही सूखी चीजें गीली होती हैं।