17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG 2nd ODI: प्रिंस यादव को मिला डेब्यू कैप, टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाज, देखें प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 2nd ODI: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

2 min read
Google source verification
Shubman Gill vs Afghanistan

शुभमन गिल शॉट खेलते हुए (फोटो- IANS)

India vs Afghanistan 2nd ODI Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल टॉस हार गए हैं और अब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इस मुकाबले से पहले प्रिंस यादव को डेब्यू कैप सौंपी गई। टॉस के बाद शुभमन गिल ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। इस मुकाबले में भारत ने तीन बदलाव किए हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी हुई है।

शाहिदी को वापसी की उम्मीद

वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतने के बाद बताया कि विकेट बिल्कुल नई है, इसलिए उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि पहली पारी से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। शाहिदी ने कहा कि पिछले मुकाबले में उनकी टीम ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन बड़ी साझेदारी बनाने से चूक गई थी। उन्हें उम्मीद है कि इस मुकाबले में उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान की टीम में भी तीन बदलाव हुए हैं। मोहम्मद नबी बीमारी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई भी टीम का हिस्सा नहीं हैं और जियाउर रहमान भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी और बिलाल सामी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

प्रिंस को मिला डेब्यू कैप

भारत के लिए आज के मैच में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव ने आईपीएल 2025 और 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। आपको बता दें कि इस सीरीज में भारत के कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, जिसकी वजह से पहले वनडे में भी दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला था। इससे पहले गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।

बराड़ ने तो अपने पहले ही ओवर में अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लिया था। दूसरी ओर हर्ष दुबे ने पांच छक्के जरूर खाए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 3 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी। गुरनूर को भी 3 विकेट मिले थे।