aaj ka rashifal 2 may 2025
मेष-रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृषभ-अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे।
मिथुन-संबंधों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता संभव है।
कर्क-नौकरी में बदलाव करने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में समझकर लिए निर्णय शुभ फल देंगे।
सिंह-समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हो, मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। प्रतिस्पर्धा से बचें।
कन्या-समय पर काम नहीं होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावना का अपमान न करें।
तुला-आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।
वृश्चिक-काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।
धनु-आज पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
मकर-सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
कुंभ-आप बहुत जल्दी दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।
मीन-दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें। धैर्य से काम लें।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
aaj ka rashifal 2 may 2025