(राशिफल – शुक्रवार, 4 जुलाई 2025)
मेष – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह संबंधित चर्चाएँ साकार रूप ले सकती हैं। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधी पीड़ा संभव है।
वृषभ – पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विदेश में व्यापार विस्तार से लाभ होगा।
मिथुन – नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आपने खरीदी है, वह भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन-देन संभलकर करें। समय अनुकूल है।
कर्क – अभी नहीं तो कभी नहीं! अब आपको अपने कार्य के प्रति गंभीर होना ही होगा। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है।
सिंह – सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन के सौदे संभव हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ की चिंता छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
कन्या – दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। कोई रोचक जानकारी प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप अत्यधिक भरोसा करते हैं, वही आपको नुकसान पहुँचा सकता है, सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। यात्रा संभव है।
तुला – मनचाहा कार्य न मिलने से उदासी रहेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से काम में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव संभव है। समय रहते धन संचय करें।
वृश्चिक – कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। शासकीय कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। कोई है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। वास्तु अनुसार घर में परिवर्तन लाभदायक रहेगा।
धनु – अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं। कर्ज संबंधित दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना घट सकती है, संभलकर रहें। योजनाएँ अधूरी रह सकती हैं।
मकर – यह समय मनोरंजन का नहीं, करियर पर ध्यान केंद्रित करने का है। व्यस्तता के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। वाहन सुख संभव है।
कुंभ – आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। व्यवहार में नम्रता लाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोना-चाँदी व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा।
मीन – आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय बढ़ेगा। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन