7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, गुरुवार, 10 जुलाई 2025 | Horoscope 10 July 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए: 🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? […]

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 09, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।

आज के राशिफल में जानिए:

🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?

🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?

🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?

🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण

🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?

हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।


(राशिफल – गुरुवार, 10 जुलाई, 2025)

मेष: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके हितचिंतक बनेंगे। व्यापार व नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य पूरे होंगे। आज शिवजी के मंदिर में घी का दान करें, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ: जिसे आप अब तक व्यर्थ समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा के योग हैं। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकते हैं, सतर्क रहें। आज शिव-पार्वती जी को हलवे का भोग लगाएं और कार्य सिद्धि की कामना करें।

मिथुन: सामाजिक रूप से कुछ लोग आपके कार्यों से असंतुष्ट रह सकते हैं। फिर भी परिजनों से प्रशंसा प्राप्त होगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य गति पकड़ेगा। खर्चों में कटौती करें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। शिवजी को केसरिया ध्वज अर्पण करें, विजय प्राप्त होगी।

कर्क: दिनचर्या में परिवर्तन होगा। भागीदारी में आपके निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक और व्यावसायिक कार्यों से आर्थिक लाभ मिलेगा। नई योजनाओं में निवेश संभव है। शिवजी को आँकड़े के फूलों की माला अर्पण करें, बल और यश में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यापार लाभकारी रहेगा। पारिवारिक तनाव के कारण चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय बीतेगा। शिव-पार्वती जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें, विवाह संबंधी कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या: दिन सामान्य रहेगा। संतान की आजीविका से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। किसी शुभचिंतक से मुलाकात आत्मबल बढ़ाएगी। लापरवाही से बचें। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। शिवजी को सूखे मेवे और गुड़ से बनी मिठाई अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।

तुला: आलस्य त्यागें और समय पर कार्य करें। मेहनत से व्यापार में लाभ होगा। परिश्रम से किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। शिवजी को नीले फूलों की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक: आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। परिश्रम से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। रात को शिव मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक और एक घी का दीपक लगाएं, मुकदमे में विजय मिलेगी।

धनु: पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ने से व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यों में नवीनता संभव है। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान मिलेगा। दिन अनुकूल है। शिव-पार्वती जी को इत्र व लाल वस्त्र अर्पण करें, व्यापार में सफलता और कीर्ति मिलेगी।

मकर: मेहनत के अनुरूप सफलता में संदेह है। किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर व तैल अर्पण करें, रुके कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के झंझटों से बचें। शिवजी को सूखे मेवे और पाँच प्रकार की मिठाई का नेवेद्य लगाएं और कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें।

कुंभ: बिना सोच-विचार कोई कार्य न करें। मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा में बदलाव संभव है। शुभ कार्यों में लाभ मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। शिवजी के मंदिर में स्त्री-पुरुष वस्त्रों के साथ खारक अर्पण करें, लाभ होगा।

मीन: आलस्य से बचें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहें, अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप नुकसानदायक हो सकता है। शिवजी को लाल फूल अर्पित करें, कामना पूर्ण होगी।

ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास