5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, मंगलवार, 22 जुलाई, 2025 | Horoscope 22 July 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए: 🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? […]

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 21, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।

आज के राशिफल में जानिए:

🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?

🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?

🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?

🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण

🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?

हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

(राशिफल – मंगलवार, 22 जुलाई, 2025)

मेष: सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्कों का लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

वृषभ: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। निवेश से लाभ संभावित है। सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी।

मिथुन: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता और उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

सिंह: आज कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अपनों की सफलता से हर्ष और मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।

कन्या: आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ होगा। समय की अनुकूलता से उन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में उच्च आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

तुला: आप जो कहते हैं, उससे मुकर जाते हैं — बोलने में विशेष सावधानी रखें। अपनों से अधिक आशा न करें। समय सामान्य रहेगा। मन में आलस्य और निराशा के भाव हो सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

वृश्चिक: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएँगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

धनु: अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। संतान की चिंता आपको व्याकुल कर सकती है।

मकर: आलस्य त्यागने से धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध बनने से सोच में परिवर्तन आएगा।

कुंभ: आपकी ज़िद के कारण साझेदारी के व्यापार में घाटा और धोखा संभव है। सितारों की स्थिति प्रतिकूल रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा और शारीरिक कष्ट हो सकता है। आलस्य हावी रहेगा।

मीन: दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। माता-पिता के निर्णय के विरुद्ध जाकर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग बन रहे हैं।

ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास
पंचांगकर्ता, उज्जैन