11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, बुधवार, 16 जुलाई 2025 | Horoscope 16 July 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए: 🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? […]

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 15, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।

आज के राशिफल में जानिए:

🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?

🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?

🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?

🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण

🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?

हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

(राशिफल – बुधवार, 16 जुलाई, 2025)

मेष: अपनी वाक्-चातुरी से कार्य बना लेंगे। व्यापार और व्यवसाय में यश और कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वृषभ: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, दूसरों को नहीं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक सिद्ध होगी।

मिथुन: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंताओं को छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति उत्तम है। समय रहते पूंजी निवेश करें। शत्रु वर्ग सक्रिय हो सकता है।

सिंह: आपके व्यवहार से सहकर्मी प्रसन्न होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका भरपूर लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च संभव है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत निर्णय हो सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

तुला: लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने का है। अधिक घमंड से हानि संभव है।

वृश्चिक: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। आप कितना सोचते हैं और करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन की खरीद में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु: “क्या करूं, क्या न करूं” की स्थिति से गुजर रहे हैं। शांति से निर्णय लें, जल्दबाजी न करें। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सोच में परिवर्तन लाभकारी रहेगा। मित्रों से मिलकर मन प्रफुल्लित होगा।

मकर: दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें, पेट संबंधी रोग संभव हैं। समय कम है और काम अधिक, मन लगाकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ: जो करना चाहिए, वही करें। व्यर्थ समय न गंवाएं। दूसरों की सीख के कारण खुद को नुकसान न पहुंचाएं। शांत मन से विचार कर निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोतों में वृद्धि के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

मीन: कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मानसिक शांति मिलेगी।

ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास