12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, शुक्रवार, 11 जुलाई 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर,जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग। इस वीडियो में जानिए: 🔹 आज की तिथि, नक्षत्र और योग 🔹 शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए 🔹 राहुकाल, गुलिक काल और अभिजीत मुहूर्त 🔹 सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और […]

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 10, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर,
जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग।

इस वीडियो में जानिए:

🔹 आज की तिथि, नक्षत्र और योग

🔹 शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए

🔹 राहुकाल, गुलिक काल और अभिजीत मुहूर्त

🔹 सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रराशि

🔹 व्रत, पर्व और विशेष तिथि का महत्व

हमारा पंचांग तैयार किया गया है उज्जैन के सुप्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी द्वारा,
जिनके गहन अनुभव और ज्ञान के आधार पर आप अपने दिन की योजनाएं बना सकते हैं।

(आज का पंचांग – शुक्रवार, 11 जुलाई, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 15 मु्हर्रम
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण प्रारम्भ
पक्ष – कृष्ण प्रारम्भ

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 10:50 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 12:32 से 2:14 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 5:38 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – प्रतिपदा तिथि रात्रि 2:09 तक तदुपरान्त द्वितीया तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 10:30 से 12:00 तक रहेगा।

नक्षत्र – पूर्वाषाढा़ नक्षत्र प्रातः 5:56 तक होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा।
योग – वैधृति योग रात्रि 8:44 तक होगा तदुपरान्त विष्कुम्भ योग रहेगा।
करण – बालव करण दिन 2:08 तक तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

व्रत / दिवस विशेष – विश्व जनसंख्या दिवस, वैधृति पुण्यं,

चन्द्रमा – आज दिन 12:09 तक धनु राशि में होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 12:09 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी तदुपरान्त मकर राशि होगी। आज प्रातः 5:56 तक पूर्वाषाढा़ नक्षत्र होगा तदुपरान्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर भे, भो, ज, जी पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं, परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं।

ज्योतिर्विद पं. चंदन श्यामनारायण व्यास