मंगलवार, 22 अप्रेल, 2025
शुभ वि. सं: 2082
संवत्सर का नाम: सिद्धार्थ
शाके संवत : 1947
हिजरी संवत : 1446
मु.मास : सव्वाल-23
अयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
मास : वैशाख
पक्ष : कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िया: आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िए 9.13 से 2.02 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 3.38 से 5.14 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं।
तिथि: नवमी तिथि सायं 6.13 तक, तदुपरांत दशमी तिथि।
दिशा शूल: आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।
राहु काल वेला: (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक।
नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र दिन 12.44 तक, तदुपरांत धनिष्ठा नक्षत्र।
योग: शुभ योग रात्रि 9.13 तक, तदुपरांत शुक्ल योग।
करण: तैतिल करण प्रात: 6.36 तक, तदुपरांत गर करण।
चन्द्रमा: आज रात्रि 12.31 तक मकर राशि में रहेगा, तदुपरांत कुंम्भ राशि में प्रवेश।
आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज रात्रि 12.31 तक मकर राशि होगी, तदुपरांत कुंम्भ राशि होगी। आज दिन 12.44 तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, तदुपरांत धनिष्ठा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर खे, खो, ग, गी, गु पर रखे जा सकते हैं। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता है, परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं। इनमें दूसरो के मनोभावों को जान लेने की विशेष क्षमता होती हैं।
पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्
Aaj Ka Panchang