10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Trigrahi Yog: इस राशि में बना त्रिग्रही योग, रियल एस्टेट में आएगा बड़ा उछाल

Trigrahi Yoga effect on weather astrology सूर्य राशि परिवर्तन से दुर्लभ त्रिग्रही योग बना है। सूर्य गोचर से सूर्य देव अपनी नीच राशि वृषभ में प्रवेश कर गए हैं। इसका मौसम रियल एस्टेट और राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं सूर्य गोचर से क्या बदलने वाला है, ...

less than 1 minute read
Google source verification
Trigrahi Yoga effect big boom in real estate

सूर्य राशि परिवर्तन से त्रिग्रही योग बनने का मौसम और रियल एस्टेट पर बड़ा असर होने वाला है।

ब्रह्मांड में ग्रहों के राजा सूर्यदेव मंगलवार को राशि परिवर्तन कर गए हैं। वे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गए हैं। सूर्यदेव का यह परिवर्तन मौसम में बदलाव के संकेत दे रहा है। क्योंकि सूर्य का तेज ज्यादा है और वे अपनी शत्रु राशि में चले गए हैं, जिसकी वजह से गर्मी के तेवर तीखे रहने वाले हैं। ऐसा अगले एक महीने तक होगा।

ये भी पढ़ेंः12 साल बाद बना ऐसा दुर्लभ राजयोग, एक साल तक 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, बढ़ेंगे सुख साधन

आएगा आंधी तूफान

सूर्यदेव का वृषभ राशि में प्रवेश मंगलवार शाम 5:54 बजे हो चुका है, अब अगले 30 दिनों तक वृषभ राशि में ही रहेंगे। इसी राशि में 19 मई को शुक्र ग्रह भी प्रवेश करेंगे और यहां बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। इसकी वजह से यहां त्रिग्रही योग बनेगा। इसका असर यह रहेगा कि अगले एक महीने तेज गर्मी के साथ आंधी तूफान आएंगे। यह रियल स्टेट कारोबार के लिए बेहतर समय रहेगा, इसके साथ ही होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा।

यह होता है सूर्य के नीच होने का असर

ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-समान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य, सिंह राशि के स्वामी हैं और तुला में नीच राशि तथा मेष राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं, जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य देव खराब जगह बैठे हैं, उन्हें सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।