
Vakri Shani Make kendra Trikone Raj yog, these zodiac get good luck: इन दिनों न्याय के देवता शनि देव स्व यानी अपनी राशि कुंभ में हैं। अगले 2 साल तक वे इसी राशि में रहेंगे। कभी उदय होंगे कभी अस्त होंगे, तो कभी अपनी चाल बदलकर लोगों के जीवन को प्रभावित करेंगे। जल्द ही वे अपनी चाल बदलने वाले हैं। अभी वे सीधी यानी मार्गी चाल चल रहे हैं। वहीं 17 जून 2023 को शनि कुंभ राशि में रहते हुए ही वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल से कई राशियों के दिन फिरने वाले हैं। इन राशियों पर शनि देव की कृपा बरसेगी, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि की तीसरी यानी टेढ़ी नजर रहेगी। वे अपनी इस स्थिति में 4 नवंबर तक रहेंगे। उसके बाद फिर मार्गी हो जाएंगे। आपको बता दें कि शनि देव उल्टी चाल चलते हुए केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाने जा रहे हैं। इस राजयोग का लाभ 5 राशियों को मिलने जा रहा है। शनि की कृपा से इन लोगों की परेशानियां दूर हो जाएंगी और वे इस अवधि में राजसी जीवन जिएंगे।
क्या है वक्री शनि
शनि जब उल्टी चाल चलते हैं तो उसे वक्री शनि कहा जाता है। इसका अर्थ यह है कि पृथ्वी से देखने पर शनि उल्टी दिशा में चलते हुए दिखते हैं, लेकिन ये आभासी होता है, भौगोलिक रूप से शनि की गति की दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होता है। कोई भी ग्रह जब वक्री यानी उल्टी चाल चलता है, तो पृथ्वी के काफी नजदीक होता है, इसलिए उसका प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ता है। वहीं उसकी गति की वजह से उसके असर में भी अंतर आ जाता है। इसलिए कुछ राशियों के लिए ग्रहों का उल्टी चाल चलना लाभ देने वाला होता है, तो कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक।
जानें किन राशियों पर कृपा बरसाने वाले हैं शनि
मेष- शनि का वक्री होना मेष राशि के लोगों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। इनकी संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। आपकी धन से संबंधित चुनौतियां कम हो जाएंगी। आर्थिक रूप से यह समय अनुकूलता वाला रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को फिर से नया काम करने मौका मिलेगा, इसमें भी सफलता मिलने के योग बनेंगे।
वृष - शनि की उल्टी चाल से बनने जा रहे केंद्र त्रिकोण राजयोग से वृष राशि वाले लोगों को मनचाही जॉब मिलेगी। इनकी आय बढ़ेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपसे आपके अधिकारी खुश रहेंगे।
मिथुन - शनि देव की कृपा से काफी समय से आपका रुका हुआ खास काम इस अवधि में पूरा हो जाएगा। इस अवधि में आपको विदेश जाने में सफलता मिलेगी। शनि की उल्टी चाल से इस रशि के लोगों को धन लाभ होगा।
सिंह- शनि की उल्टी चाल सिंह राशि वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इन्हें आकस्मिक धन लाभ होगा। आपके रुके हुए काम एक बार फिर से चल पड़ेंगे। बिजनेस से संबंधित कोई डील फाइनल हो सकती है।
मकर- मकर राशि वाले लोगों के लिए शनि की उल्टी चाल बैंक बैलेंस बढ़ाने वाली रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। धन की बचत करेंगे। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
इन राशियों के लोगों को रहना होगा सतर्क
कर्क
शनि की उल्टी चाल इस राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहने वाला। खासतौर पर इन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, इसके बावजूद उचित फल नहीं मिलेगा। वाहन चलाते समय अलर्ट रहें। दुर्घटना के योग बनेंगे। जीवन में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए उन्नति के योग बनेंगे।
कुंभ
शनि की उल्टी चाल से कुंभ राशि के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें। यह निर्णय भविष्य में पछतावे का कारण बन सकता है। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। मैरिड लाइफ में भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Updated on:
22 May 2023 11:56 am
Published on:
22 May 2023 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
