7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo: इस राशि वालों का पार्टनर संग बढ़ेगा प्रेम, साथ छुट्टी पर जाने का बन रहा योग, जानें प्रेम के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo: अगर आप अपनी लव लाईफ के बारे में जनना चाहते हैं। तो यहां दीप्ति शर्मा से जानिए। आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है? आपके प्रेम संबंधों में क्या उतार-चढ़ाव आने वाला है? (साप्ताहिक लव राशिफल 17 से 23 मार्च 2025)

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 17, 2025

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo: मेष से कन्या राशि तक के लोगों के लिए साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार यह सप्ताह कैसा रहेगा, किसे मिलेगा प्रेम? यहां पढ़िए अपनी राशि के बारे में 17 से 23 मार्च तक का साप्ताहिक लव राशिफल।

Weekly Love Horoscope Aries to Virgo

Aries Weekly Love Horoscope 17 To 23 March 2025: साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने प्रेमी के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं छुट्टी पर जाने का प्लान कर सकते हैं। दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

Weekly Love Rashifal Taurus 17 To 23 March 2025: साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार वृषभ राशि वालों का इस सप्ताह विवाह से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। विवाह की संभावना भी बन सकती है। आप अपने मेहनत और सफल प्रयास से अपने प्रेमी का दिल जीत लेंगे। आपस में प्यार बढ़ने से सुकून मिलेगा।

Gemini Weekly Love Rashifal 17 To 23 March 2025: साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। आप लव लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। इस सप्ताह आपके प्रयास विफल होंगे। लेकिन आपको धैर्य से काम लेना है। इससे आने वाले समय में आपके काम अच्छे से आगे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ बातचीत बनाएं रखें।

Weekly Cancer Love Horoscope 17 To 23 March 2025: लव राशिफल के अनुसार यह सप्ताह कर्क राशि वालों को प्रेम में सफलता हाथ लगेगी। लेकिन वैचारिक मतभेद रह सकते है इसलिए अपने पार्टनर से लगातार बातचीत करते रहें। साथ ही अपने दिमाग को भी शांत और ठंडा रखें।

Singh Weekly Love Rashifal 17 To 23 March 2025: साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार सिंह राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। आप अपने पार्टनर पर शक नहीं करें। अगर कोई पारिस्थिति खराब होती है तो उसे संभालने की कोशिश करें। धैर्य रखें, इससे सारे काम आसानी से सफल होंगे।

Weekly Virgo Love Rashifal 17 To 23 March 2025: साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कन्या राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। प्रेमी के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद करने से बचें। पार्टनर के साथ बातचीत करें। इस सप्ताह मानसिक तनाव रह सकता है लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा।