
नये साल 2024 में खरीदारी के लिए गुरु पुष्य योग
7 प्रमुख योगों में से एक है गुरु पुष्य योग
7 शुभ योगों में गुरु पुष्य नक्षत्र योग प्रमुख है। इसे गुरु पुष्य योग, गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग और गुरुपुष्यामृत योग आदि नामों से जाना जाता है। यह योग शुभ काम, निवेश, व्यवसाय और खरीदारी के लिए विशेष होता है। खास बात है कि इधर, 28 दिनों के भीतर दो बार यह शुभ नक्षत्र योग बन रहा है। यह नक्षत्र इतना शुभ है कि पुष्य नक्षत्र की देवता भी पूजा करते हैं। साल 2023 का आखिरी गुरु पुष्य योग 29 दिसंबर को बना था तो अगले साल के पहले महीने जनवरी 2024 में भी यह योग बन रहा तो आइये जानते हैं निवेश और खरीदारी का मुहूर्त..
नये साल 2024 में गुरु पुष्य योग के दिन गुरु पुष्य योग का समय
25 जनवरी 2024 बृहस्पतिवार सुबह 08:16 बजे से 26 जनवरी सुबह 07:03 बजे तक
22 फरवरी 2024 बृहस्पतिवार सुबह 06:48 बजे से शाम 04:43 बजे तक
26 सितम्बर 2024 बृहस्पतिवार रात 11:34 बजे से 27 सितंबर सुबह 06:11 बजे तक
24 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार सुबह 06:21 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 06:22 बजे तक
21 नवंबर 2024 बृहस्पतिवार सुबह 06:38 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक
इस दिन था साल 2023 का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र
हिंदू पंचांग के अनुसार 29 दिसंबर को गुरु पुष्य नक्षत्र योग का संयोग हमारे जीवन में बना था। यह योग रात 1.05 बजे से शुरू होकर 30 दिसंबर को प्रातः 3.10 बजे तक था, जबकि 28 दिन बाद 25 जनवरी 2024 को फिर गुरु पुष्य योग का संयोग बनने वाला है।
गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व
ज्योतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। कोई भी शुभ कार्य करने के लिए यह नक्षत्र बहुत शुभ माना जाता है। जब गुरुवार को ही यह नक्षत्र उदित होता है तो गुरु पुष्य योग बनता है। देवगुरु बृहस्पति को पद, प्रतिष्ठा, सफलता, धन और शुभता का ग्रह माना जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी अक्षय रहती है। अगर आप शुभ नक्षत्र में निवेश करते हैं तो उसका भारी मुनाफा मिलता है।
गुरु पुष्य नक्षत्र योग में क्या करें
ज्योतिषियों के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र नए व्यवसाय शुरू करने, कृषि भूमि, घर, वाहन, सोने-चांदी की खरीद, बही-खाता शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी समृद्धि प्रदान करती है। इस दिन गोल्ड, पीतल का हाथी, दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से मां लक्ष्मी घर में आती हैं।
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या न करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में विवाह नहीं करना चाहिए। इस नक्षत्र में की गई शादी सफल नहीं होती है। इस दिन दिन सोना खरीद जा सकता है, लेकिन सावधान रहें, इस योग में सोने के आभूषण नहीं पहने जाते।
गुरु पुष्य नक्षत्र में उपाय
अगर गुरु पुष्य योग के दिन खरीदारी करना संभव नहीं हो तो श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Updated on:
03 Jan 2024 12:15 pm
Published on:
01 Jan 2024 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
