Vastu Tips: थाली में या तो 2 रोटी परोसते हैं या फिर 4, ऐसा ही मिठाई या अन्य चीजें देते समय भी करते हैं। जबकि 3 रोटियां या तीन मिठाई हम कभी किसी को नहीं देते हैं, लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है और इससे क्या नुकसान होता है, चलिए जानते हैं, इससे जुड़ी मान्यताएं।
Vastu Tips: संख्याओं की कई जानकारियां आज भी हमसे कहीं दूर बनी हुईं हैं। इस बात को हम इसलिए कह रहे हैं कि कभी 13 संख्या को लोग अशुभ मानना शुरु कर देते हैं। तो कभी कोई संख्या किसी के लिए शुभ हो जाती है।
वहीं घर के बड़े-बुजुर्गों को अक्सर आपने ये कहते हुए सुना होगा कि थाली में तीन रोटी मत दो या तीन लड्डू मत निकालो प्लेट में। प्रसाद में भी कभी तीन फल नहीं चढ़ाया जाता है। इसके अलावा इन ब्राह्मणों का एक साथ जाना या एक साथ घर से निकलना भी शुभ नहीं माना जाता। वहीं यदि सनातन धर्म की बात की जाए तो यहां 9 की संख्या काफी विशेष मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर 3 की संख्या से जुड़ी वजह क्या है?
दरअसल हिंदू धर्म में हर चीज को लेकर कुछ मान्यताएं हैं, जो अक्सर हमें अपने बड़े बुजुर्गों से सुनने को मिलतीं है। यह हमारी संस्कृति में भी हैं और हमें अपने घरों में भी से सुनने को मिलती हैं।
नहीं परोसते हैं थाली में 3 रोटियां?
मान्यता है कि थाली में 3 रोटी रखने का मतलब मृतक का भोज लगाना होता है, अक्सर तेरहवीं संस्कार में आपने देखा होगा कि मृतक के लिए जो भोग निकालते हैं उसमें या तो 1 रोटी होती है या 3 रोटी रखी जाती है। ऐसे में जीवित व्यक्ति के भोजन में 3 रोटियां परोसना अशुभ माना जाता है।
3 रोटियां परोसने के नुकसान
कहा जाता है कि जो थाली में तीन रोटियां लेकर खाता है उसके मन में दूसरे के लिए शत्रुता का भाव आता है, सिर्फ रोटी ही नहीं तीन लड्डू, तीन फल भी एक प्लेट में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की उम्र भी कम होती है।
3 ब्राह्मणों का एक साथ जाना...
रोटी, फल या लड्डू ही नहीं 3 ब्राह्मणों को लेकर भी कई बातों की मान्यता है। दरअसल माना जाता है कि 3 ब्राह्मणों को एक साथ कहीं नहीं जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जिस कार्य के लिए वे जा रहे हैं वह बिगड़ जाता है और उसमें सफलता की प्राप्ति नहीं होती है। इसके अलावा घर से निकलते समय भी एक ही परिवार के तीन ब्राह्मणों का निकलना भी शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यही स्थिति उनके साथ भी मानी जाती है। ऐसे में किसी घर से निकलते समय ये लोग दो दो और फिर एक कर थोड़ी थोड़ी देर में घर से निकलते हैं। ताकि उनके घर से निकलने के दौरान भी एक साथ 3 ब्राह्मण घर से न निकलें।
नंबर 3 को माना जाता है अशुभ
ज्ञात हो कि प्राचीन समय से ही पूजा पाठ में भी 3 अंक को अशुभ माना जाता है, पूजा या प्रसाद में कोई भी सामग्री 3 की संख्या में नहीं चढ़ाई जाती है।
विज्ञान क्या कहता है...
वहीं यदि इसे विज्ञान की नजर से देखें तो ऐसी कोई गिनती नहीं है, लेकिन एक सामान्य व्यक्ति के लिए 1 कटोरी दाल, चावल और सब्जी के साथ 2 रोटी खाना पर्याप्त होता है, ऐसे में तीसरी रोटी खाने से मोटापा बढ़ने सहित और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होती हैं।