
दिल्ली की सभी सपा इकाइयों को अखिलेश यादव ने किया भंग
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बाद अखिलेश यादव ने दिल्ली की सभी सपा इकाइयों को भंग कर दिया है। इनमें यूथ, जिला सभी प्रकार की कार्यकारिणी शामिल हैं। हालांकि, दिल्ली के सपा प्रदेश अध्यक्ष को अभी बरकरार रखा है। इससे पहले 23 अगस्त को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर समाजवादी पार्टी की राज्य व जिला कार्यकारिणी सभी प्रकोष्ठों सहित भंग कर दिया था। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने हाल ही में ऐसे तमाम फैसले लिए हैं, जिन पर मुलायम सिंह ने नाराजगी जताई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक के बाद एक सपा इकाइयों को भंग करने पर मुलायम सिंह यादव की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
लोकसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी ने तल्काल प्रभाव से मीडिया पैनलिस्ट को हटा दिया था। माना जा रहा था कि हार के बाद अखिलेश यादव कई नेताओं को बाहर की राह दिखा सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक वह शांत रहे। सूत्रों की मानें तो जिलों में सपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं असंतोष बढ़ रहा था, जिसका मुख्य कारण स्थानीय नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात की जा रही है। अब अखिलेश यादव ने यूपी के बाद दिल्ली की सभी इकाइयों को भंग कर बड़ा फैसला लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अखिलेश यादव कई और पार्टी नेताओं को बाहर निकाल सकते हैं।
Updated on:
26 Aug 2019 03:02 pm
Published on:
26 Aug 2019 02:50 pm

बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
