औरैया. अजीतमल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में नावान्गत प्राचार्य प्रभुराम चैहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित कर डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं द्वारा देश की सीमा पर डटे हुए अपने सैनिक भाईयों के लिये राखियां निर्मित की गयी। जिनको प्रार्चाय द्वारा सीमा पर भेजने का इन्तजाम किया गया।
प्रशिक्षण पा रही महिला प्रशिक्षुयों ने कहा कि हमें अपने देह के वीर जवानों पर गर्व होना चाहिए। वो अपना परिवार छोड़कर देश की सुरक्षा में लगे हैं। त्योहारों में वो आ नहीं पाते हैं। तो कम से कम हम लोग यहाँ से उन्हें यहा रक्षासूत्र तो भेज सकते हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर एक कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं द्वारा यह राखियाॅ बनायी गयी।
प्रशिक्षुओं द्वारा बनायी गईं ये राखियां देश की सीमा पर डटे सैनिक भाईयों तक पहुंचाने के लिये डायट प्राचार्य प्रभुराम चैहान को सौंपी गईं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये डायट प्राचार्य ने कहा कि देश की सीमा पर डटा सैनिक जब रात-रात भर जागता है तब जाकर के हम चैन की नींद सोते हैं। ऐसे वीर सिपाहियों को परिवार का अहसास कराने के लिये हमें त्यौहारों पर उनका ख्याल रखना चाहिये।
देश की हर बहन को देश की रक्षा कर रहे अपेन भाई को राखी भेजकर उसका हौसला बढ़ाना चाहिये। कार्यक्रम को मनीष मिश्रा, सुनील राठौर, कुशलपाल सिंह, नीरज राजपूत, विपिन दुबे आदि ने भी सम्बेाधित किया।