औरैया. यूं तो लॉकडाउन ने जीवन के कई उतार-चढ़ाव दिखाए हैं। नए रिकार्ड बने हैं। जीवनभर का दर्द भी लॉकडाउन ने दिया है। लेकिन, अजीतमल कस्बे के शेल्टर होम में लॉकडाउन में हुई अनूठी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्वारंटाइन सेंटर में हुई शादी में उपजिलाधिकारी और सेंटर में रह रहे लोगों ने घराती और बाराती की भूमिका निभाई।