Auraiya Weather: औरैया में मानूसन सीजन में वर्षा न होने से औरैया वासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है।
Auraiya Weather: औरैया में मानूसन सीजन में वर्षा न होने से औरैया वासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 2 दिनों बादलों की आवाजाही बनी हुई है और दोपहर होने तक तेज तपिश ने उमस बढ़ा जाती है। जिसके चलते भीषण गर्मी व उमस से लोगों के हाल बेहाल हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्व दिशा से पूरे दिन औसतन 7.6 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल रही है। अगले दो दिनों में हल्के बादलों की आवाजाही रहने से हल्की वर्षा के आसार हैं। तेज धूप होने से गर्मी सताएगी।
सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बंगाल की उत्तर- पश्चिमी खाड़ी और ओडिशा तट के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसलिए वर्षा के आसार कम बन रहे हैं। 24 जुलाई के बाद वर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं।