Auraiya Weather: औरैया में 29 जून से तेज बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Auraiya Weather: उत्तर प्रदेश के औरैया में बिपारजॉय का असर अब खत्म हो चुका है। जिसके चलते उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है और अब औरैया वासियों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश के अंदर जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। सब कुछ ठीक रहा तो 29 जून से औरैया में बारिश होने की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि औरैया के आसपास बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। बुधवार को नमी का अधिकतम प्रतिशत 75 और न्यूनतम 58 रहा। हवा बेहद सुस्त रही। इस कारण उमस बढ़ गई। लोगों को पसीने वाली चिपचिपी गर्मी से परेशान होना पड़ा है। हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी होने से उमस अधिक हो गई। फिलहाल शहरवासियों को जल्द ही उमस से राहत मिलने वाली है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता में अभी समय लग सकता है। लेकिन 29 जून से औरैया में तेज बारिश होने की संभावना है। यदि मानसून सामान्य गति से लगातार आगे बढ़ेगा तो प्रदेश में दो-तीन दिन के अंदर मानसून की दस्तक दे देगा।