औरैया

Auraiya Weather: 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान, उमस करेगी परेशान

Auraiya weather News: औरैया में आज 42 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही भारी उमस के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा।

less than 1 minute read
May 23, 2023
Auraiya Weather: 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान, उमस करेगी परेशान

Auraiya weather News: औरैया में चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके चलते दोपहर के मध्य सड़कों पर व बाजारों में सन्नाटा नजर आता है। मंगलवार को भी औरैया व उसके आसपास के जिलों में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। जिसके चलते कानपुर में 42 डिग्री तक पारा पहुंचने की संभावना है। इस साथ ही हम लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ेगा। वही मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 23 मई के बाद कानपुर नगर में कानपुर देहात में हल्की बारिश होने की संभावना है।

हो सकती है हल्की बारिश -

सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं यूपी में आ रही हैं। ऐसे में 24 से 25 मई तक कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यानी मई महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है और खत्म भी बारिश के साथ होने का अनुमान है।

सोमवार का दिन कुछ इस तरह -

चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक की माने तो रविवार का दिन कानपुर देहात व उसके आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान (डिग्री.से) : 41.0 (+0.6)

न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 25.0 (-0.4)

सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 42 प्रतिशत

सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 24 प्रतिशत

हवा की औसत गति : 6.4 कि.मी./घंटा

हवा की दिशा- उत्तर -पश्चिम

वर्षा (मि०मी०) : 0.0

Published on:
23 May 2023 08:06 am
Also Read
View All

अगली खबर