
azam khan
औरैया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय औरैया के नुमाइश मैदान पहुंचे।भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा की। आजम खान पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने उल्टी खोपड़ी वाले व्यक्ति को नगर विकास मंत्री बनाया है। यूपी और देश में मजबूत सरकार काम कर रही है, दूसरे दल जब सत्ता में रहते हैं तो उनके विकास कार्यों की नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की चर्चा होती है।
हिंदुस्तान भ्रष्टाचारियों से ऊब चुका है, योगी जी कर्म और संस्कार दोनों से योगी हैं, हमारी देश के 18 राज्यों में सरकारें हैं। भाजपा संकल्प पत्र के साथ विधानसभा चुनाव में आई थी, 85 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ के ऋण माफ किये, देश और प्रदेश की सरकारों में भ्रष्टाचार करने की किसी की हिम्मत नहीं है।
भाजपा के डर से बंगाल में ममता और कम्युनिस्ट मिल गए हैं। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर 38 आतंकियों को मार गिराया, चीन को बता दिया कि यह 62 का भारत नहीं बल्कि मोदी के 2017 का भारत है।
यह भी पढ़ें- राजपाल यादव की बेटी की सहेलियां जीजा की झलक पाने के लिए दिखी बेताब.
मोदी और योगी की सरकार का फायदा उठाने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों आए सभासदों को चुनाव जीता दें, दुनिया में भाजपा सबसे बड़ा संगठन है, संकल्प पत्र के अंदर हैम नगरों में विकास की रूप रेखा बनाये हैं। नगरों में ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए हमने योजना बनाई है, खोमचे वालों को भी हम सुविधा देंगे। पार्टी और सरकार मिलकर नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वच्छ प्रशासन देने को कटिबद्ध है।
Published on:
24 Nov 2017 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
