औरैया

दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, मचा हड़कंप

Delhi Howrah railway route, Orissa Sampark Kranti Express औरैया स्थित दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर उस समय हड़कंप बज गया। जब उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में धुआं भर गया। लोको पायलट ने तत्काल गाड़ी को रोक दिया।

less than 1 minute read
Jun 20, 2025

Delhi Howrah railway route, Orissa Sampark Kranti Express दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच में अचानक धुआं उठने लगा। इस बात का अहसास होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। शोर गुल होने लगा। लोको पायलट को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद लोको पायलट ने रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ी को रोका। गाड़ी रुकते यात्री डिब्बे से कूद पड़े। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने डिब्बे में आई कमियों को दूर किया। अग्निशमन यंत्र से ब्रेक शू से उठ रहे धुएं को शांत किया। ‌जिसके बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। मामला अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास का है।‌

उत्तर प्रदेश की औरैया से गुजरने वाली दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अचानक चहलकदमी बढ़ गई। जब आनंद विहार से भुवनेश्वर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के S-2 कोच पहिए में से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी लोको पायलट को दी।

रेलवे क्रॉसिंग के पास रोकी गई ट्रेन

धुआं उठने की जानकारी मिलते ही उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के लोको पायलट ने अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी रुकते S-2 कोच के यात्री नीचे कूदने लगे। ट्रेन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से रेल डिब्बे के सुलग रहे ब्रेक शू पर काबू पाया गया। इस दौरान लगभग 15 मिनट गाड़ी रुकी रही। जिसके बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली।‌

Also Read
View All

अगली खबर