औरैया

खेतों में अन्ना मवेशी फसलों का करते थे नुकसान, किसानों ने अपनाया नया तरीका, मच गया हडकंप

अन्ना मवेशियों द्वारा फसल बर्बाद किये जाने से परेशान किसानों ने गोवंशों को खदेड़कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। शिक्षकों के मुताबिक आए दिन अन्ना मवेशी स्कूलों में घुसकर माहौल खराब करते हैं।स्कूल खोलने पहुंची प्रधानाध्यापक स्कूल में गाय बंद देखकर वापस लौटीं।

less than 1 minute read
Dec 02, 2021
खेतों में फसलों का नुकसान होता देख किसानों ने अपनाया नया तरीका, मच गया हडकंप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
औरैया. अन्ना मवेशियों को लेकर प्रदेश के किसान त्रस्त हैं। आइसेमे किसानों में रोष व्याप्त हैं। जनपद ओरैया जिले में मवेशियों से परेशान किसान ने मवेशियों को स्कूल में बंद कर दिया। दरअसल अन्ना मवेशियों द्वारा फसल बर्बाद किये जाने से परेशान किसानों ने गोवंशों को खदेड़कर प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। शिक्षकों के मुताबिक आए दिन अन्ना मवेशी स्कूलों में घुसकर माहौल खराब करते हैं। साथ ही बच्चे भी मवेशियों के चलते अध्ययन नहीं कर पाते हैं।

वहीं आज सुबह स्कूल पहुंची प्रधानाध्यापक ने गोवंश और गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद प्रधानाध्यापक वापस लौट गईं और इस मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। हालांकि इधर बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंचे। आए दिन इस समस्या को लेकर ग्रामीण भी जिला प्रशासन से अन्ना मवेशियों से छुटकारा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक़ किसान कठिन समस्याओं के बाद अपने खेतों में फसलों की बुवाई करते हैं और रखवाली करते हैं, बावजूद अन्ना मवेशी प्रत्येक फसल को चपत लगा देते हैं। इसके चलते किसान बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

यह घटना औरैया जिले के बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ताजपुर ग्राम पंचायत के मजरा डहरियापुर का है, जहां बुधवार रात अन्ना मवेशियों के आने पर गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर अन्ना मवेशियों को बंद कर दिया। सुबह स्कूल खोलने पहुंची प्रधानाध्यापक स्कूल में गाय बंद देखकर वापस लौटीं। स्कूल में पहुंचकर ऐसा नजारा देख कर शिक्षकों ने मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दी।

Published on:
02 Dec 2021 11:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर