2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरकार सपा के पूर्व विधायक के रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर

अजीतमल हाईंवे के किनारे पूर्व सपा विधायक द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुधवार को जिला प्रशासन ने ढहा दिया।

2 min read
Google source verification

image

Shatrudhan Gupta

Jul 20, 2017

Madan Singh Gautam 3

Madan Singh Gautam 3

औरैया. अजीतमल हाईंवे के किनारे पूर्व सपा विधायक द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुधवार को जिला प्रशासन ने ढहा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक के समर्थकों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक न चली। प्रशासनिक अमले की बड़ी कारवाई को देखने के लिए क्षेत्रीय जनता की मौके पर भारी भीड़ जुटी रही।

Madan Singh Gautam 1

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे मदन सिंह गौतम मुरादगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम रतनीपुर के निवासी हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में रतनीपुर हाईवे पर स्थित गाटा संख्या 1505 पर जो की लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है, पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां पर सागर रेस्टोरेंट का निर्माण करवा दिया था। इस निर्माण में सपा के पूर्व विधायक पर अपनी विधायक निधि के दुरुपयोग करने का आरोप भी लगा था, लेकिन उस वक्त सपा की सरकार थी, इसलिए विधायक के निर्माण पर किसी तरह आंच नही आई। निर्माण के पीछे स्थित खेत मालिकों के काफी शिकायतों के बाद भी अधिकारी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते रहे।


चार माह पूर्व प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन होते ही पूर्व विधायक के निर्माण पर संकट के बादल छा गए और चार जून को सागर रेस्टोरेंट पर लोक निर्माण विभाग ने नोटिस चस्पा कर 15 दिन मे निर्माण हटाने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद अचानक ही प्रशासन ने तीन दिन पूर्व ही रेस्टोरेंट के खिड़की दरवाजे उखाड़ दिए।

Madan Singh Gautam 2

बुधवार सुबह 11 बजे अपने नियत समय पर एसडीएम अमित राठौर के नेतृत्व में पहुंचे प्रशासनिक अमले ने पूर्व विधायक के रेस्टोरेंट को जेसीबी से जमींदोज कर दिया। देखते ही देखते आलीशान रेस्टोरेंट ढह गया।

Madan Singh Gautam 4

पूर्व विधायक के टूटते इस रेस्टोरेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। वहीं, किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए भी जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Madan Singh Gautam

अतिक्रमण हटाते समय जेसीबी पर गिरा मलबा
अतिक्रमण हटाते समय जेसीबी पर रेस्टोरेंट का मलबा भरभरा कर गिर गया। इसमें जेसीबी चालक प्रमोद उर्फ सोनू पुत्र बादशाह निवासी चमरआ कंचौसी घायल हो गया। उसे एसडीएम अमित राठौर अपनी अपनी गाड़ी से लेकर सीएचसी ले गए और वहां उसका इलाज कराया।

Story Loader