4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health News : भीषण गर्मी में इसका करें सेवन, कई बीमारियों से बचेंगे, हाजमा भी सही

Health News : गर्मी के मौसम में दही का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना दही खाने से पेट की समस्या नहीं होती है।

2 min read
Google source verification
Health News : भीषण गर्मी में इसका करें सेवन, कई बीमारियों से बचेंगे, हाजमा भी सही

Health News : भीषण गर्मी में इसका करें सेवन, कई बीमारियों से बचेंगे, हाजमा भी सही

Health News: गर्मी के मौसम में पेट को स्वस्थ रखने और ठंडा रहने के लिए दही का लोग सेवन करने से आप अनेक बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। जिसको लेकर चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ग्रामीण की वैज्ञानिक डॉ.निमिषा अवस्थी ने एक एडवाइजरी जारी करी है और आम लोगों को सलाह दी है कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक दही का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना दही खाने से पेट की समस्या नहीं होती है और शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।

दही में होते हैं पोषक तत्व

डॉ.निमिषा अवस्थी ने बताया है कि जो लोग दूध नहीं पीते, उन्हें दही जरूर खाना चाहिए। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी-2, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। अगर दही और चीनी को एक साथ खाया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं। गर्मियों में दही और चीनी खाने से पेट स्वस्थ रहता है। दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है, जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। दही पचने में भी आसान होता है। दूध की तुलना में दही जल्दी पचता है। नाश्ते में दही या इसके उत्पाद जल्दी पच जाते हैं, दही आपके पेट को भी हल्का रखता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है उन्हें सुबह दही या छाछ का सेवन करना चाहिए।

दही करता है पेट को ठंडा

डॉ.निमिषा अवस्थी ने बताया है कि सुबह दही और शक्कर खाने से पेट ठंडा रहता है। यह सीने में जलन और एसिडिटी को भी कम करता है। चीनी के साथ दही पित्त दोष को कम करता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखता है। खाने के बाद दही और चीनी खाने से भी शरीर को फायदा होता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। ये बैक्टीरिया आंतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दही और चीनी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

कैंसर से बचाता है दही

डॉ.निमिषा अवस्थी ने बताया है कि दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कोलन कैंसर से भी बचाते हैं। सुबह दही चीनी खाने से शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है। दही और चीनी खाने से आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। ग्लूकोज आपके मस्तिष्क और शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए जब आप दही खाकर घर से बाहर निकलते हैं तो आप दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं।दही में हृदय रोग, हाई बीपी और किडनी की बीमारियों से बचाव की जबरदस्त शक्ति होती है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और हृदय गति को उचित बनाए रखता है। दही हृदय में कोरोनरी धमनी रोग को रोक सकता है।

हड्डियों के लिए होता है फायदेमंद

डॉ.निमिषा अवस्थी ने बताया है कि दही कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत मजबूत होते हैं। दही खाने से मांसपेशियां ठीक से काम करती हैं।वजन नियंत्रण के लिए अक्सर कम वसा वाले दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि कम वसा वाला दही न केवल आंतों को स्वस्थ रखता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में भी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से कमर की चर्बी भी कम होती है।

अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो दही का इस्तेमाल करें। दही में शहद मिलाकर खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।